: कम नींद बना सकती है इस खतरनाक बीमारी का शिकार
Thu, Mar 7, 2024
Less sleep can make you a victim of diabetes : कम नींद लेने से मधुमेह (Diabetes) का खतरा बढ़ सकता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग रोजाना केवल तीन से पांच घंटे ही सोते हैं, उनमें टाइप 2 मधुमेह (Type 2 diabetes) होने का खतरा ज्यादा होता है। यह अध्ययन स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय में हुआ था। अध्ययन में यह भी पाया गया कि स्वस्थ्य आहार खाने से भी नींद की कमी के कारण होने वाले मधुमेह (Diabetes) के खतरे को पूरी तरह से कम नहीं किया जा सकता है।
Less sleep can make you a victim of diabetes
एक नए अध्ययन के अनुसार, जो लोग रोजाना केवल तीन से पांच घंटे ही सोते हैं, उनमें टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा अधिक होता है। यह अध्ययन स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय में हुआ है।
अध्ययन में पाया गया कि स्वस्थ्य खानपान अपनाने से भी नींद की कमी के जोखिम को पूरी तरह से कम नहीं किया जा सकता है। अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता क्रिश्चियन बेनेडिक्ट का कहना है कि नींद को प्राथमिकता देना जरूरी है, खासकर व्यस्त माता-पिता के लिए।
अध्ययन में कम नींद और टाइप 2
मधुमेह
(Type 2 diabetes) के बीच के संबंधों की जांच की गई। टाइप 2 मधुमेह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर शुगर को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है और लंबे समय में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-
Blood Sugar को तेजी से बढ़ा सकती हैं ये सब्जियां, मधुमेह रोगियों के लिए है जहर के समान
दुनियाभर में 46 करोड़ से अधिक लोग टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित हैं। यह अध्ययन इस बीमारी की गंभीरता को दर्शाता है।
पहले के अध्ययनों में भी कम नींद और
मधुमेह
(Diabetes) के खतरे के बीच संबंध पाया गया था, वहीं स्वस्थ्य खानपान को इस खतरे को कम करने वाला बताया गया था। लेकिन यह नया अध्ययन इस बात पर सवाल उठाता है कि क्या सिर्फ स्वस्थ्य खानपान से नींद की कमी वाले लोगों में मधुमेह (Diabetes) का खतरा कम किया जा सकता है।
अध्ययन में ब्रिटेन के बायोबैंक के डेटा का विश्लेषण किया गया, जो दुनिया के सबसे बड़े जनसंख्या डेटाबेस में से एक है। शोधकर्ताओं ने दस साल से अधिक समय तक लगभग 5 लाख लोगों पर अध्ययन किया।
अध्ययन में पाया गया कि रात में केवल तीन से पांच घंटे सोने वाले लोगों में मधुमेह का खतरा ज्यादा था। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि स्वस्थ्य खानपान अपनाने से इस खतरे को कम किया जा सकता है, लेकिन जो लोग रोजाना छह घंटे से कम सोते हैं, उनमें स्वस्थ्य खानपान के बाद भी
मधुमेह
(Diabetes) का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें-
Blood Sugar और हृदय रोगियों के लिए वरदान है यह साग, जानिए इसके और भी फायदे
अध्ययन के नतीजे इस धारणा को चुनौती देते हैं कि स्वस्थ्य खानपान नींद की कमी के कारण होने वाले मधुमेह (Diabetes) के खतरे को पूरी तरह से खत्म कर सकता है।
बेनेडिक्ट ने इस बात पर जोर दिया कि समग्र स्वास्थ्य के लिए नींद की भूमिका को पहचानना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि नींद की कमी का प्रभाव व्यक्तिगत कारकों, जैसे कि आनुवंशिकी और व्यक्तिगत नींद की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 31 नए मरीज
Sat, Dec 30, 2023
रायपुर.
छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. प्रदेश में आज एक ही दिन में काेरोना के 31 नए मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा रायगढ़ में 14 और रायपुर में 10 कोरोना मरीज मिले हैं. छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है.
रायपुर में अभी 15 एक्टिव मरीज हैं. वहीं रायगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 22, दुर्ग में 12 केस हैं. बस्तर में आज एक मरीज मिले हैं, बस्तर में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट : आज 31 नए मरीज मिले, रायपुर और रायगढ़ में सबसे ज्यादा केस, एक्टिव केस अब 66, देखें जिलेवार आंकड़े…
छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. प्रदेश में आज एक ही दिन में काेरोना के 31 नए मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा रायगढ़ में 14 और रायपुर में 10 कोरोना मरीज मिले हैं. छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है.
रायपुर में अभी 15 एक्टिव मरीज हैं. वहीं रायगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 22, दुर्ग में 12 केस हैं. बस्तर में आज एक मरीज मिले हैं, बस्तर में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है.
: Corona से यूपी में एक और केरल में चार लोगों की मौत, देशभर में आज आए इतने मामले; WHO ने जारी की एडवाइजरी
Mon, Dec 18, 2023
नई दिल्ली।
देश में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोविड के 335 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में देश में कोविड के कुल 1,701 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। भारत का COVID-19 केसलोएड 4.50 करोड़ (4,50,04,816) है।
केरल में चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप
सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पांच और लोगों की मौत हो गई है, जिसमें केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक संक्रमित शख्स की मौत हुई है। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,316 हो गई। मौतों के आंकड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है।
WHO ने जारी की नई एडवाइजरी
फिलहाल, कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत समेत कई देशों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। WHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों को कड़ी निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने को कहा है।
इतना ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्वास्थ्य निकाय की कोविड-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कोविड के कारण और उससे बचाव के बारे में संक्षेप में बता रही हैं।
नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 ने लोगों को चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि, माना जा रहा है कि मौजूदा वैक्सीन से ही इसका इलाज किया जा सकेगा, लेकिन इसका प्रसार आने वाले समय में एक चुनौती बन सकती है। साथ ही, आशंका जताई गई है कि पहले भी कोविड से प्रभावित हुए लोग और साथ ही वैक्सीनेटेड लोगों पर भी इस कोविड का असर आसानी से हो सकता है। फिलहाल, केरल में एक 79 वर्षीय महिला में इस नए वेरिएंट के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उनका इलाज जारी है।