628 सवालों के साथ : 14 दिसंबर से शुरू होगा नया विधानसभा भवन में शीतकालीन सत्र
Thu, Dec 4, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार खास होने वाला है, क्योंकि यह पहली बार नवा रायपुर में बनी नई विधानसभा बिल्डिंग में होने जा रहा है। यह सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा जिसमें विधायकों ने सत्र के लिए कुल 628 सवाल सबमिट किए हैं, जिनमें से 604 सवाल ऑनलाइन और 24 सवाल ऑफलाइन सबमिट किए गए हैं। ये सवाल मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था, धान खरीद में दिक्कतें, खराब सड़कें, राशन डिस्ट्रीब्यूशन और एडमिनिस्ट्रेटिव गड़बडिय़ों जैसे मुद्दों से जुड़े हैं।
14 दिसंबर को सत्र का पहला दिन होगा और इस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा। इसकी जगह राज्य सरकार के दीर्घकालिक विकास रोडमैप छत्तीसगढ़ विज़न 2047 पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक सामान्य कार्यवाही चलेगी, जिसमें प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य शामिल रहेंगे।
मंत्री राजवाड़े : ने 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
Thu, Dec 4, 2025
रायपुर।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम कसकेला में 26.05 लाख रुपए की लागत से सी.सी. सड़क और नाली निर्माण, ग्राम सिलफिली में 76.74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम गणेशपुर में 37.48 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम करमपुर में 17.07 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा।कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
खडगवां : की सिंघत जलाशय योजना के कार्यों के लिए 1.57 करोड़ स्वीकृत
Thu, Dec 4, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरिया जिले के विकासखण्ड-खडगवां की सिंघत जलाशय योजना के बांध एवं नहर के जीर्णोंद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ 57 लाख 74 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। सिंचाई योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर सिंचाई क्षमता 53 हेक्टयर के विरूद्ध 31 हेक्टयर क्षेत्र की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजना का कार्य कराने जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।