Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

आज बगलामुखी जयंती-दुर्गा अष्टमी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

इंडिगो की रायपुर से कोलाकाता की उड़ान रद्द : कई फ्लाइटो के समय में हुआ बदलाव

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

रायपुर। आज सुबह रायपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को कंपनी ने रद्द कर दिया गया। इसके अलावा रायपुर-इंदौर और रायपुर-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट्स में भी देरी देखी गई। सुबह 10:25 पर होने वाली रायपुर-इंदौर फ्लाइट अब 3:30 घंटे की देरी से 1:50 बजे उड़ेगी। फ्लाइट के यात्री काफी परेशान हैं क्योंकि इस देरी की वजह से उनका शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्टाफ की कमी के कारण फ्लाइट्स की संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इंडिगो की रायपुर-दिल्ली फ्लाइट 6ई7895 सुबह 5 बजे की जगह 6 बजे के बाद पहुंची। 6ई5349 सुबह 6 बजे के बजाय 7.25 बजे आई। फ्लाइट 6ई2473 सुबह 10 बजे की जगह 11 बजे आई। रायपुर-मुंबई फ्लाइट 6ई6373 सुबह 8.40 बजे की जगह 9.12 बजे आई। 6ई6691 सुबह 5.35 की जगह 7.12 बजे पहुंची। फ्लाइट 6ई5049 सुबह 9 बजे के स्थान पर 11.50 बजे पहुंच सकी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें