: 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानिए कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन.?
Tue, Feb 25, 2025
चारधाम की यात्रा इस साल 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार यात्रा के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा और क्या प्रक्रियाएं होंगी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहा है। जानें सब कुछ…
हरिद्वार (ए)।
उत्तराखंड में चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा इस साल 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण भी 11 मार्च से शुरू हो जाएंगे। इस बार यात्रा के पंजीकरण प्रक्रिया को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इस सिलसिले में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन संचालित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी आधार कार्ड को इस प्रक्रिया से जोड़ने की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी अनुमति मिलने के बाद पंजीकरण को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि इसमें कम से कम महीने भर का समय लगेगा। यह पहल यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाने में मददगार साबित होगी।
बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी और यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हो जाएगी। पिछले साल चारधाम यात्रा में 46 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे।
पिछली बार यात्रा के शुरुआती दौर में पंजीकरण में कई दिक्कतें भी आई थीं, जिससे यात्रियों का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया था। यही नहीं, बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के पहुंंचे यात्रियों को बहुत कठिनाई उठानी पड़ी थी।
पिछली बार की कमियों से सबक लेते हुए इस बार चारधाम यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ऑनलाइन और 40 प्रतिशत ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले होंगे तो वहीं ऑनलाइन पंजीकरण 11 मार्च से शुरू हो जाएंगे। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि यात्रा को और अधिक व्यवस्थित करने के उद्देश्य से पंजीकरण को आधार कार्ड से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के जिन तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में चारधाम स्थित हैं, वहां की आर्थिक व्यवस्था इस यात्रा से जुड़ी है। साथ ही हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी जिलों के लोगों की रोजी रोटी लिए भी यह यात्रा महत्वपूर्ण होती है।
: उद्धव और राज ठाकरे की फिर मुलाकात, तीन महीनों में तीसरी बार साथ दिखे..
Mon, Feb 24, 2025
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार रात मुंबई के अंधेरी में एक शादी समारोह में शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे से मुलाकात की. ठाकरे ब्रदर्स को सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे की शादी में एक साथ देखा गया.
महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में दरार की अटकलों के बीच ठाकरे भाइयों के बार-बार मिलने-जुलने से सियासी हलकों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है, कहा तो ये भी जा रहा है कि राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले MNS और उद्धव गुट अपने राजनीतिक मतभेदों को दूर करना चाहते हैं.
दोनों भाइयों के बीच ये तीसरी सार्वजनिक मुलाकात थी, जिससे MNS और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
उद्धव और राज पिछले तीन महीने में कब-कब मिले?
15 दिसंबर 2024- राज ठाकरे मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटनकर के बेटे शौनक पाटनकर की शादी में शामिल हुए.
22 दिसंबर 2024- राज ठाकरे की बहन जयवंती ठाकरे-देशपांडे के बेटे की शादी में भी उद्धव और राज ठाकरे एक साथ दिखे थे. शादी दादर के राजे शिवाजी स्कूल में हुई थी.
23 फरवरी 2025- सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे की शादी के दौरान अंधेरी में राज और उद्धव ठाकरे की मुलाकात और अनौपचारिक बातचीत हुई.
राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के संकेत!
महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति में दरार की चर्चाओं के बीच ठाकरे भाइयों की ये मुलाकातें अहम मानी जा रही हैं. हाल ही में पुणे और शिवसेना भवन, मुंबई में ठाकरे भाइयों के एकजुट होने की अपील वाले बैनर भी लगाए गए, जिससे इस मुद्दे को और हवा मिली है.
क्या MNS और उद्धव गुट साथ आएंगे?
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के रिश्ते सालों से तल्ख रहे हैं, जहां राज ठाकरे कभी बालठाकरे के उत्तराधिकारी माने जाते थे, वहीं वे उद्धव ठाकरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं. लेकिन इन सार्वजनिक मुलाकातों ने राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावनाएं बढ़ा दी हैं.