: निकाय चुनाव के तारीख की घोषणा के साथ ही दावेदार हुए सक्रिय
Wed, Jan 22, 2025
टिकट के लिए कर रहे मशक्कत
कुम्हारी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई थी, वहीं 20 जनवरी को चुनाव के तारीख की घोषणा के साथ ही दोनों ही प्रमुख पार्टियों के दावेदार अपने–अपने स्तर पर जन संपर्क में जुट गए हैं।
बता दे कि इस बार कुम्हारी पालिका में अध्यक्ष पद हेतु महिला ओबीसी होने के कारण दावेदारों में सक्रियता कुछ ज्यादा ही दिखाई देने लगी है। वहीं वार्डो के परिसीमन के बाद कई पूर्व पार्षद भी अपने लिए नई जगह तलाशने में जुट गए हैं। परिसीमन से कई वार्डो के सशक्त दावेदारों को भी अपनी जमीन तलाशने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विगत 10 वर्षों के बाद महिला ओबीसी
विगत 10 वर्षों के बाद इस बार अध्यक्ष पद के लिए महिला ओबीसी होने की वजह से यहां कड़ा मुकाबला होने की प्रबल संभावना है। हमेशा की तरह इस बार भी मुख्य राजनैतिक दलों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने–अपने प्रत्याशी के साथ इस चुनाव में अपना प्रतिनिधि बनाने के लिए चुनावी गुणा भाग में लगी हुई है।
पिछले दिनों स्थानीय भाजपा की बैठक में अध्यक्ष और पार्षद पद के दावेदारों ने अपनी दावेदारी आलाकमान तक पहुंचा दी हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से संभावित नाम तो उभरे है लेकिन इस दौड़ में शायद कुछ नाम और उभर कर सामने आ सकते है। अगर निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करे तो अब तक पार्टी से इतर कोई चेहरा सामने नहीं आया हैं जिसकी दावेदारी को लेकर कोई चर्चा हो रही हो।
अगर देखें तो इस मामले में भाजपा की ओर से दावेदारों की लंबी सूची हैं जिन्होंने स्वयं को प्रबल दावेदार मानकर टिकट की मांग की हैं वहीं कांग्रेस में संख्या कम है। इस बार दोनों ही पार्टी के दावेदार पढ़े लिखे, सुलझे हुए और अपनी–अपनी पार्टी के लिए समर्पित लोग हैं लगता है।
इस बार पार्टी को दावेदारों की फेहरिस्त देखकर गहन विचार, चिंतन और उनके कार्यों को देखकर ही फैसला करना पड़ेगा। जहां भाजपा के दावेदारों के फेहरिस्त को लगभग विराम लग गया है वहीं कांग्रेस ने अभी भी दावेदारों के लिए रास्ते खुले रख छोड़े है।
चुनाव के तारीख के घोषणा के साथ ही तमाम दावेदार सक्रिय होकर जनसंपर्क में जुट गए हैं जहां कांग्रेस के दावेदार विकास के मुद्दे को लेकर ताल ठोक रहे है वहीं भाजपा के लोग सत्ता में आने के पश्चात नगर के चहुमुखी विकास को लेकर अपनी बात कहते सुने जा रहे है।
भाजपा से आठ और कांग्रेस से पांच ने प्रस्तुत की अपनी दावेदारी
भाजपा के दावेदारों में प्रमुख रूप से श्रीमती योगिता वर्मा, श्रीमती रागिनी निषाद, श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, श्रीमती बबीता साहू, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती रितिका यादव, श्रीमती संध्या साहू एवं श्रीमती कंचन लता चंद्राकर प्रमुख हैं। भाजपा के ये सभी दावेदार उच्च शिक्षित सामाजिक गतिविधियों में अग्रणीय एवं पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते हैं। इनमें से कुछ पूर्व में पार्षद तो कुछ के पति पार्षद रह चुके है सभी की अपनी अपनी योग्यताएं है जिसके दम पर इन्होंने टिकट के लिए ताल ठोकी हैं।
बीजेपी से दावेदारी
इसी तरह कांग्रेस के दावेदारों में प्रमुख रूप से श्रीमती रामप्यारी पटेल, श्रीमती प्रियंका चंद्राकर, श्रीमती बेबी वर्मा, श्रीमती गीतांजलि साहू एवं श्रीमती मीना साहू भी उच्चशिक्षित, सामाजिक एवं पार्टी स्तर पर अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। इसमें से ज्यादातर दावेदारों के पति लगातार पार्षद पद में रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहे हैं।
कांग्रेस से दावेदारी
बहरहाल, नगरीय निकाय के इस चुनाव में दोनों राजनीतिक दल किसे अपना उम्मीदवार चुनती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन दोनों ही पार्टियों के समक्ष यह तो चुनौती अवश्य हैं कि भाजपा को 10 वर्ष के पश्चात नगर पालिका में काबिज होने का मौका मिलेगा या कांग्रेस गत वर्षों की अपनी विजयी परंपरा को क़ायम रख पाएगी?
: मामुली झगड़ा को सुलह करने की बात लेकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tue, Jan 21, 2025
भिलाई।
प्रार्थी राजेन्द्र दास पिता स्व. कैजुदास उम्र 46 साल पता कुटेला भाता मुरूम खदान के पास जेवरा सिरसा थाना पलगांव जिला दुर्ग की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमे थाना सुपेला के गुम इंसान के प्रार्थी गेंदराम चतुर्वेदी पता वैकटेश टाकिज के पीछे संजय नगर सुपेला द्वारा अपने साढू भाई लाला दास चतुवेर्दी पता कुर्मी भवन के पीछे कोसा नगर सुपेला का दिनाँक 16/01/25 के शाम 7:00 बजे से दिनाँक 17/01/25 के सुबह तक घर वापस नही आने से आसपास खोज बीन करने पर पता नहीं चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया था।
जिसकी पतासाजी के दौरान सुचना मिली एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 40-45 वर्ष जो कुठेला भाठा आईआईटी गेट न. 2 मुरूम खदान पानी मे मृत अवस्था में मिला है, जिसमे चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में मर्ग क. 05/25 धारा 194 बीएनएसएस की सुचना पर अज्ञात मृतक की पहचान कार्यवाही के दौरान थाना सुपेला के गुम इंसान लालदास चतुर्वेदी के परीजनो से शव का पहचान कराया गया।
मृतक लालदास चतुर्वेदी होना पहचान किया गया है जिसका शव पहचान पंचनामा तैयार किया गया है, बाद मृतक लालदास चतुर्वेदी का चंदुलाल चुद्राकर मेडिकल कालेज कचांदुर दुर्ग से शव का पीएम कराया गया है जो डाक्टर द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में होमोसाइडल इन नेचर लेख किया गया है।
जिसके पुछताछ कथन में मृतक लालदास चतुर्वेदी से दिनांक 16/01/25 को उसे उसके परिचित योगेश्वर गोलू देशलहरे द्वारा बताया कि शाम को 07-08 बजे कुछ व्यक्ति लालदास से कुर्मी भवन सुपेला के पास मारपीट करना देखा था जो घटनास्थल कुर्मी भवन कोसानगर सुपेला का होने से मर्ग कि डायरी लाकर पेश करने पर सुपेला में अपराध क. 83/25 धारा 103(1), बीएनएस का कायम कर अज्ञात आरोपी पता तलाश में लिया गया।
घटना को वरिष्ठ अधिकारीयों को सुचित किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा हत्या करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़, व हत्या के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देशन पर दौरान विवेचना के जारिये मुखबीर से सुचना मिली कि संदेही आयुश बागडे व उसके साथी सुपेला बोगदा पुलिया के आसपास देखे गये है।
सुचना पर हमराह स्टाफ गवाह के साथ बोगदा पुलिया जाकर सेदेही आयुश बागडे को अन्य साथी के साथ घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी आयुष बागडे पिता अशोक बांगडे उम्र 25 साल पता कोसा नगर दीक्षित कालोनी वार्ड 05 भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग व तीन विधि से संघर्सरत अपचारी बालको का अपराध सदर का घटित कराना पाये जाने
से दिनांक 21.01.2025 को अपराध कायम कर घटना को वरिष्ठ अधिकारीयों को सुचित किया गया।
आरोपी आयुष बागडे व तीन विधि से संघर्सरत अपचारी बालक को घटना के 02 दिनो के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जिस पर सुपेला पुलिस को बडी सफलता मिली है। आरोपी आयुष बागडे पहले भी जेल में रह चुका है।
आरोपी अपराधिक पृष्ठ भूमि के है। जिन पर सुपेला पुलिस लगातार नजर रखे हुए थे। आरोपी को आज दिनांक 21.01.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी आयुष बागडे व तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को दिनांक 21.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा, उनि दीपक सिंह चौहान, प्रआर. अमर सिंह उपेन्द्र सिंह, आरक्षक सुर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश राजपुत, कुलदीप शुक्ला एसीसीयु की टीम सउनि पूर्णबहादूर आर. पन्ने लाल, आर. जुगनु सिंह, शिव मिश्रा, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव का विशेष योगदान रहा।
आरोपी का नाम: 1.
आयुष बागडे पिता अशोक बांगडे उम्र 25 साल पता कोसा नगर दीक्षित कालोनी वार्ड 05 भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग, तीन विधि से संघर्सरत अपचारी बालक
: दर्दनाक सड़क हादसा 02 महिलाओं की मौत 14 लोग घायल, पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे जिला अस्पताल
Tue, Jan 21, 2025
दुर्ग
। सोमवार की रात बोरी थाना अंतर्गत दनिया गांव में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भागवत कथा सुनकर वापस अपने घर जा रहे थे तभी दुनिया मोड़ पर पिकअप और ट्रक में टक्कर होने से घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई घटना के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानिय लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद किये। इस घटना में मृतक प्रतिमा यादव और मोनिका पटेल कुम्हारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला अस्पताल दुर्ग एवं शंकराचार्य अस्पताल, दुर्ग पहुँचकर घायलों एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली.
पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बोरी उप स्वास्थ्य केंद्र एम्स रायपुर जिला चिकित्सालय रायपुर और शंकराचार्य हॉस्पिटल दुर्ग में भर्ती कराया गया।