Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मामुली झगड़ा को सुलह करने की बात लेकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 21, 2025

भिलाई। प्रार्थी राजेन्द्र दास पिता स्व. कैजुदास उम्र 46 साल पता कुटेला भाता मुरूम खदान के पास जेवरा सिरसा थाना पलगांव जिला दुर्ग की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमे थाना सुपेला के गुम इंसान के प्रार्थी गेंदराम चतुर्वेदी पता वैकटेश टाकिज के पीछे संजय नगर सुपेला द्वारा अपने साढू भाई लाला दास चतुवेर्दी पता कुर्मी भवन के पीछे कोसा नगर सुपेला का दिनाँक 16/01/25 के शाम 7:00 बजे से दिनाँक 17/01/25 के सुबह तक घर वापस नही आने से आसपास खोज बीन करने पर पता नहीं चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया था।

जिसकी पतासाजी के दौरान सुचना मिली एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 40-45 वर्ष जो कुठेला भाठा आईआईटी गेट न. 2 मुरूम खदान पानी मे मृत अवस्था में मिला है, जिसमे चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में मर्ग क. 05/25 धारा 194 बीएनएसएस की सुचना पर अज्ञात मृतक की पहचान कार्यवाही के दौरान थाना सुपेला के गुम इंसान लालदास चतुर्वेदी के परीजनो से शव का पहचान कराया गया।

मृतक लालदास चतुर्वेदी होना पहचान किया गया है जिसका शव पहचान पंचनामा तैयार किया गया है, बाद मृतक लालदास चतुर्वेदी का चंदुलाल चुद्राकर मेडिकल कालेज कचांदुर दुर्ग से शव का पीएम कराया गया है जो डाक्टर द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में होमोसाइडल इन नेचर लेख किया गया है।

जिसके पुछताछ कथन में मृतक लालदास चतुर्वेदी से दिनांक 16/01/25 को उसे उसके परिचित योगेश्वर गोलू देशलहरे द्वारा बताया कि शाम को 07-08 बजे कुछ व्यक्ति लालदास से कुर्मी भवन सुपेला के पास मारपीट करना देखा था जो घटनास्थल कुर्मी भवन कोसानगर सुपेला का होने से मर्ग कि डायरी लाकर पेश करने पर सुपेला में अपराध क. 83/25 धारा 103(1), बीएनएस का कायम कर अज्ञात आरोपी पता तलाश में लिया गया।

घटना को वरिष्ठ अधिकारीयों को सुचित किया गया जिस पर  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा हत्या करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़, व हत्या के फरार आरोपियों को गिरफ्‌तार करने के निर्देशन पर दौरान विवेचना के जारिये मुखबीर से सुचना मिली कि संदेही आयुश बागडे व उसके साथी सुपेला बोगदा पुलिया के आसपास देखे गये है।

सुचना पर हमराह स्टाफ गवाह के साथ बोगदा पुलिया जाकर सेदेही आयुश बागडे को अन्य साथी के साथ घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी आयुष बागडे पिता अशोक बांगडे उम्र 25 साल पता कोसा नगर दीक्षित कालोनी वार्ड 05 भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग व तीन विधि से संघर्सरत अपचारी बालको का अपराध सदर का घटित कराना पाये जाने
से दिनांक 21.01.2025 को अपराध कायम कर घटना को वरिष्ठ अधिकारीयों को सुचित किया गया।

आरोपी आयुष बागडे व तीन विधि से संघर्सरत अपचारी बालक को घटना के 02 दिनो के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जिस पर सुपेला पुलिस को बडी सफलता मिली है। आरोपी आयुष बागडे पहले भी जेल में रह चुका है।

आरोपी अपराधिक पृष्ठ भूमि के है। जिन पर सुपेला पुलिस लगातार नजर रखे हुए थे। आरोपी को आज दिनांक 21.01.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी आयुष बागडे व तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को दिनांक 21.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा, उनि दीपक सिंह चौहान, प्रआर. अमर सिंह उपेन्द्र सिंह, आरक्षक सुर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश राजपुत, कुलदीप शुक्ला एसीसीयु की टीम सउनि पूर्णबहादूर आर. पन्ने लाल, आर. जुगनु सिंह, शिव मिश्रा, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम: 1. आयुष बागडे पिता अशोक बांगडे उम्र 25 साल पता कोसा नगर दीक्षित कालोनी वार्ड 05 भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग, तीन विधि से संघर्सरत अपचारी बालक

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें