: मृत व्यक्ति के नाम पर खा रहे थे राशन, दोषी महिलाएं नहीं चला पाएंगे अब दुकान।
Wed, Jun 11, 2025
मृत व्यक्ति के नाम पर खा रहे थे राशन, दोषी महिलाएं नहीं चला पाएंगे अब दुकान।
कुम्हारी ।परसदा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 43100 6010 में हो रही धांधली की शिकायत परसदा के ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। शिकायतकर्ता ने बताया की दुकान संचालिका लीला साहू द्वारा लंबे समय से मरे हुए व्यक्ति के नाम पर राशन निकाला जा रहा है ,चावल चोरी कर बाहर बेचा जा रहा है जिसके सभी साक्ष्य भी उनके पास है। शिकायत पत्र में मांग की गई थी की दुकान निरस्त कर संचालक पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की।
शिकायत के आधार पर एसडीएम भिलाई तीन महेश सिंह राजपूत ने खाद्य निरीक्षक सुधा महिलांग को जांच के लिए दिए आदेश दिए।जांच में लगाए गए सभी आरोप सही पाया गया।
जांच में यह पाया गया-
-मृत व्यक्ति अनबती साहू ,बुधकुंवर साहू दोनों कार्डधारी की मृत्यु काफी पहले हो चुकी थी ।धनेश्वरी साहू द्वारा फर्जी अंगूठा लगाकर दिसंबर 2024 तक चावल निकाल गया । संचालिका लीला साहू और सरस्वती यादव द्वारा स्वीकार किया गया।
भौतिक सत्यापन में 1300 किलो चावल कहां गया जानकारी नहीं दे पाए।
दुकान में मूल्य सूची बोर्ड ,स्टॉक बोर्ड, निगरानी समिति बोर्ड मिला साथ ही जरूरी रजिस्टर भी संधारित नहीं किया गया था।
पूरी जांच में लीला साहू और धनेश्वरी साहू दोनों दोषी पाए गए हैं जिन्हें नोटिस जारी किया गया और अपने पक्ष में बात रखने का पर्याप्त मौका भी दिया लेकिन दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोप, जांच और निष्कर्ष को ग़लत नहीं बता सके । अंत में जिला खाद्य अधिकारी ने आरोप सही पाते हुए दुकान का संचालन दोनों महिला तथा समूह से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
: दुर्ग सांसद विजय बघेल का रायपुर पहुंचने पर हुआ जोशीला स्वागत
Mon, Jun 9, 2025
सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा हम सबके लिये गौरवशाली पल है,
दुर्ग / लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद विजय बघेल ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित तीन दिवसीय (3, 4, 5 जून 2025) 11वें BRICS संसदीय मंच के कार्यक्रम को सम्बोधित कर जब शाम को रायपुर अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश वापसी पर माना एयरपोर्ट पर पहुँचे तो आत्मीय स्वागत किया गया! इसी क्रम में पाटन नगर पंचायत के सभापति नेहा बाबा वर्मा ने सांसद विजय बघेल का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया! सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा की हम सबके लिये गौरव की बात है की हमारे दुर्ग लोकसभा के लाडले सांसद विजय बघेल जी ब्राजील के राजधानी ब्रासीलिया में सभा को सम्बोधित किए ! सबके भाग्य में ऐसे पल नहि आता जब ईस तरह से नेतृत्व करने का मौका मिलता हो! निश्चित ही यह हम सब क्षेत्रवासियों के लिये गौरवशाली पल है! ईस अवसर पर नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, पार्षद श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सुरेन्द्र वर्मा, परमजी सिंह, हुलाराम वर्मा सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें!
: नव युवा चेतना मंच के अध्यक्ष बने जयप्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष सनातन ठाकुर।
Mon, Jun 9, 2025
नव युवा चेतना मंच के अध्यक्ष बने जयप्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष सनातन ठाकुर।
चरोदा। नव युवा चेतना मंच जोन 2 चरोदा गणेश कमेटी की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे उपस्थित हुए ।जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष जयप्रकाश पांडे ,कोषाध्यक्ष सनातन ठाकुर ,तीज राम वर्मा ,विकास कुमार ,एम अरुण, विशाल भौतिक, गौतम महानंद, पी दिलीप, पी संजय, संतोष दास, राजू वर्मा, ए वासु, आशीष तिवारी, अविनास, दिलीप पटेल अजय तिवारी एवं नवयुवा चेतना मंच के समस्त सदस्य शामिल हुए