: सांसद विजय बघेल के मुख्य अतिथ्य में सेजेस जंजगिरी में प्रवेश उत्सव संपन्न
Wed, Jul 2, 2025
कुम्हारी/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी मध्यम विद्यालय जंजगिरी में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में कक्षा पहली, छठवीं, नवमी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को संयुक्त रूप से तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर तथा पुस्तक व गणवेश भेंट कर प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि द्वारा गणेश जी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसके पश्चात सेजेस जंजगिरी के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर पुस्तक व गणवेश भेट किया गया। संस्था प्रमुख श्रीमती मिनि गोपीनाथन ने विद्यालय की उपलब्धियां बताते हुए भविष्य की योजनाओं को भी सांझा किया, जिसमें दोनों माध्यम में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने व खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल कर विद्यालय को उन्नति की ओर अग्रसर करना भी शामिल है। इसी तारतम्य में कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, एसएमडीसी के अध्यक्ष रूपेश साहू एवं पार्षद लोकेश साहू ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रवेश उत्सव की बधाइयां दी। अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल जी ने आए हुए ग्राम पालकों एवं गणमान्य नागरिकों तथा समस्त शिक्षक एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि- ” शिक्षक जो भी करता है वह बच्चों के हित के लिए ही होता है यदि शिक्षक कोई काम करता है तो उसमें भी बच्चों की भलाई छुपी होती है, इसलिए पालक को हमेशा शिक्षक पर विश्वास रखना । उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही कल का भविष्य हैं इसलिए इन्हें अपनी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्होंने स्कूल के ड़ोम शेड के निर्माण का भी आश्वासन दिया। श्रीमती उषा दुबे वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया मंच संचालन श्रीमती पूर्णिमा सोनकर एवं श्रुति पांडे द्वारा किया गया।
: Bhilai Breaking : चरोदा में एटीएम में तोड़फोड़, कैश चुराने बदमाश का कारनामा… केस दर्ज
Sun, Jun 22, 2025
Bhilai Breaking : चरोदा में एटीएम में तोड़फोड़, कैश चुराने बदमाश का कारनामा… केस दर्ज
भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में निजी कंपनी के एटीएम में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। निगम काम्लेक्स जरवाय चौक उमदा रोड के स्थित एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। चोर ने एटीएम को नुकसान पहुंचाया लेकिन कैश चुरा न पाया। इस मामले में शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(5), 331(4), 62 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 20 व 21 जून की मध्यरात्रि की है। इस मामले में इको सिजी सिटी चरोदा निवासी आशीष ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे हिताची कंपनी का फ्रेंचाइजी हैं और उनके अधिनस्थ हिताची कंपनी का 05 एटीमए है, जिसका देख रेख करता हूं। निगम काम्लेक्स जरवाय चौक उमदा रोड में हिताची कंपनी के एटीएम लगे हैं। शनिवार 21 जून की सुबह करीबन 7.00 बजे एटीएम के पास रहने वाले पाण्डेय भोजनालय का संचालक कॉल कर बताया कि एटीएम में तोड़फोड़ हुई है।
सूचना के बाद आशीष मौके पर पहुंचा तो देखा कि एटीमए में कोई चोरी करने की नियत से घुसकर तोड़ फोड़ किया है। कोई अज्ञात व्यक्ति एटीमए के दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर एटीएम मशीन में रखे रुपए चुराने की नियत से एटीएम मशीन को किसी भारी वस्तू तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। आशीष ने इसकी जानकारी पहले कंपनी को दी और उसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात चोर ने एटीएम मशीन में चोरी करने के लिए तोड़कर नुकसान पहुंचाया लेकिन कैश नहीं ले जा सका इस मामले में शिकायत के बाद पुरानी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
: संकल्प से सिद्धि, संकल्प सभा चरोदा में संपन्न हुआ।
Sat, Jun 21, 2025
संकल्प से सिद्धि, संकल्प सभा चरोदा में संपन्न हुआ।
भिलाई । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिला भिलाई के निर्देशानुसार चरोदा मंडल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल को लेकर "मंडल संकल्प गोष्ठी" का कार्यक्रम दिनांक 19/06/2025 को साईं मंदिर चरोदा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र में दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री ए गौरी शंकर ने दिया।
मुख्य वक्ता – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बृजेश बिचपुरिया जी ने मोदी जी के 11 वर्ष के उपलब्धियां की विस्तृत जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए कहा कि आज का भारत विकास की ओर अग्रसर एवं मजबूत भारत बन गया है। विशिष्ट अतिथि– खिलावन सिंह साहू ने कहा कि भारत अब मांगने वाला व झुकने वाला नहीं है आज का भारत विश्व को देने वाला और झुकाने वाला सशक्त भारत है।
जिला महामंत्री, श्री प्रेमलाल साहू जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री– श्री बृजेंद्र सिंह जी, जिला मंत्री – श्री दिलीप पटेल जी, नेता प्रतिपक्ष – श्री राम खिलावन वर्मा जी, उपनेता प्रतिपक्ष – श्री चंद्र प्रकाश पांडेय जी, पूर्व महापौर– श्रीमती चंद्रकांता मांडले जी, पूर्व नपाध्यक्ष– श्री शशिकांत बघेल जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष– श्री सुंदर लाल साहू, श्री रवींद्र सिंह, उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जी रामा रेड्डी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का संयोजक वेद प्रकाश पांडे ने किया कार्यक्रम का सहसंयोजक मलाई बनर्जी प्रमिला ताडी जी है इस अवसर पर मंडल के महामंत्री परमजीत सिंह नेता प्रत्यक्ष खिलावन वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ,प्रशांत आकांत भिलाई जिला कार्यक्रम का सहसंयोजक दिलीप पटेल जी, पाटन ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष कृति नायक जी सरिता ठाकुर जी राजेश मौर्य डी वेंकट, अंकिता बेनर्जी, लोहि दास, महेश तिवारी विवेक कुलश्रेष्ठ जी, एम अरुण जी, डी नारायण रेड्डी, रीति वर्मा, एम अरुणा कुसुम साहू, रेखा साहू, सुब्रतो दास गुप्ता, दिलीप साहू, पारस नाथ शर्मा, सुमित शर्मा, पार्वती कुर्रे, अश्वनी जोशी, टी रमना, संजय यादव(पार्षद), सत्य प्रकाश शर्मा (पार्षद), नंदिनी जांगड़ा (पार्षद), विश्वनाथ सिन्हा, पुष्पा गेंदरे जी,रेचल मसीह, कमल जांगडे, सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित थे।