: खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में लैब टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, होम लोन और परिवार विवाद से था परेशान
Sun, Jan 5, 2025
भिलाई 03।
शनिवार की सुबह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज के चपरासी ने देखा कॉलेज के एक रूम के पंखे पर एक व्यक्ति फांसी लगा लिया है। चपरासी महिपाल ने इसकी सूचना पुरानी भिलाई थाना को दी, सूचना पर थाना प्रभारी महेश ध्रुव स्टॉफ के साथ कॉलेज पहुंचे।
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम तिरुपति रामटेके उम्र 52 साल पता पदुमनगर भिलाई 3 निवासी है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लिए हुए होम लोन की राशि 50 लाख रुपए और पारिवारिक विवाद से परेशान था। जिससे तंग आकर उसने फंसी लगाई है।
दरअसल शनिवार की सुबह यह खबर भिलाई चरोदा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामला कॉलेज परिसर में सुसाइड से जुड़ा है। कॉलेज के लैब में मृतक ने फंसी लगाई है। मृतक आर्मी से रिटायर है और उसी कॉलेज में ही लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।
फिलहाल पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर, शव को शासकीय अस्पताल सुपेला भेजवा दिया है। सुसाइड नोट जप्त कर आगे की जांच में जुट गई है। पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आर्मी रिटायर्ड ने आखिर क्यों मौत तो गले लगाया?
: अत्यधिक तृष्णा नहीं रखें - भंते कुमार काश्यप
Wed, Jan 1, 2025
बुद्ध विहार में धम्मदेशना सम्पन्न
अत्यधिक तृष्णा नहीं रखें - भंते कुमार काश्यप
बुद्ध विहार में धम्मदेशना सम्पन्न
कुम्हारी।
भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के निवेदन पर पंचशील बुद्ध विहार शिवनगर कुम्हारी में भंते कुमार काश्यप, प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ का आगमन हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा की अध्यक्ष प्रेमलता डोंगरे एवं उपासक/ उपासिकाओं ने भंते का स्वागत किया।
भंते द्वारा उपस्थित उपासक/ उपासिकाओं को पंचशील ग्रहण कराया गया व पूजा वंदना संपन्न की गई। इस अवसर पर उन्होंने धम्मदेशना देते हुए कहा -"बुद्ध ने हमें धम्म का मध्यम मार्ग दिखाया है। उन्होंने बताया था कि संसार में दुख है, दुख के कारण हैं, दुख का निवारण है और दुख के निवारण का मार्ग हैं। मनुष्य के दुख का कारण अज्ञान, राग और द्वेष है। दुख से बचने किसी भी चीज़ के प्रति अत्यधिक तृष्णा नहीं रखनी चाहिए।"
भंते कुमार काश्यप की धम्मदेशना सुनने बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक/ उपासिकाएँ उपस्थित थीं।
: सौरभ बाजपेई का तबादला हुआ कुम्हारी
Tue, Dec 31, 2024
पाटन,,पाटन नगर पंचायत में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सौरभ बाजपेई के स्थानांतरण नगर पालिका कुम्हारी हो गया है उनके स्थान पर गडई नगर पालिका से हेमंत वर्मा को पाटन नगर पंचायत में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के रूप में पदस्थापना की गई है श्री बाजपेई नगर पंचायत पाटन में राजस्व निरीक्षक में पद में लगभग 5 वर्ष सेवा देने के पश्चात 12 मार्च 2024 को नगर पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए श्री बाजपेई नगर में सफाई व्यवस्था के लिए गंभीर रहे जिससे नगर में सफाई दुरुस्त रही वे अपने कार्यकाल में समय पर शासकीय कार्य निष्पादन करने के लिए भी जाने जाते रहे है