Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

जनप्रतिनिधियों ने भी किया वृक्षारोपण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार

मिशन अमृत, राष्ट्रीय राजमार्ग और तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

दिव्यांग नंदकुमार को स्कूटी प्रदान की

के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री शर्मा, दी शुभकामनाएं

करोड़ की लागत से बन रहे केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में लैब टेक्नीशियन ने लगाई फांसी, होम लोन और परिवार विवाद से था परेशान

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 5, 2025

भिलाई 03। शनिवार की सुबह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज के चपरासी ने देखा कॉलेज के एक रूम के पंखे पर एक व्यक्ति फांसी लगा लिया है। चपरासी महिपाल ने इसकी सूचना पुरानी भिलाई थाना को दी, सूचना पर थाना प्रभारी महेश ध्रुव स्टॉफ के साथ कॉलेज पहुंचे।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम तिरुपति रामटेके उम्र 52 साल पता पदुमनगर भिलाई 3 निवासी है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लिए हुए होम लोन की राशि 50 लाख रुपए और पारिवारिक विवाद से परेशान था। जिससे तंग आकर उसने फंसी लगाई है।

दरअसल शनिवार की सुबह यह खबर भिलाई चरोदा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामला कॉलेज परिसर में सुसाइड से जुड़ा है। कॉलेज के लैब में मृतक ने फंसी लगाई है। मृतक आर्मी से रिटायर है और उसी कॉलेज में ही लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।

फिलहाल पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर, शव को शासकीय अस्पताल सुपेला भेजवा दिया है। सुसाइड नोट जप्त कर आगे की जांच में जुट गई है। पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आर्मी रिटायर्ड ने आखिर क्यों मौत तो गले लगाया?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें