BREAKING : PM मोदी DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए
Sat, Nov 29, 2025
रायपुर।
PM मोदी DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवॉर्ड मिला, जबकि अंडमान और निकोबार के पहरगांव पुलिस स्टेशन को दूसरा और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला है।
थानों के चयन के लिए 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स का उपयोग किया गया था। पहले दिन के कार्यक्रम के दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे।
कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की रणनीति पर उच्चस्तरीय चर्चा हो रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे।
वे नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहरे हैं, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहरे हैं।
छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा गजराज का आतंक : सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट
Sat, Nov 29, 2025
सूरजपुर :-
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर गजराज का आतंक देखने को मिला है. भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला. घटना करीब 2 बजे रात की है, जब पति-पत्नी एक साथ खलिहान में सो रहे थे. (सूरजपुर में हाथी का हमला, पति-पत्नी की मौत)
जानकारी के मुताबिक, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था. देर रात हाथी ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद लोगों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि वन विभाग हाथियों के सही लोकेशनकी जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं. (सूरजपुर में हाथी का हमला, पति-पत्नी की मौत)
बता दें कि 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में दोपहर के वक्त चार लोग जंगल में बाइक से गए थे. वह जंगल में भटकी गाय और जड़ी-बुटी की तलाश में पहुंचे थे. लौटने के दौरान लगभग शाम 4 बजे उनका अचानक हाथियों से सामना. एक हाथी ने आक्रमक होकर पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को कुचलकर मार डाला. वहीं अन्य तीन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई.
आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय : विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Sat, Nov 29, 2025
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन जिलों – कोरबा, बिलासपुर और बलौदाबाजार के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे और वहां निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वे कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे।यहां भी सीएम साय निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी तरह बलौदाबाजार में भी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।