आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय : विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन जिलों – कोरबा, बिलासपुर और बलौदाबाजार के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे और वहां निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वे कोरबा से बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे।यहां भी सीएम साय निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी तरह बलौदाबाजार में भी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन