: कुम्हारी टोल नाका हटाने सांसद से पहल करने की मांग
Mon, Oct 7, 2024
भिलाई। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हारी टोल नाका हटाने सांसद से पहल करने मांग की गई। संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि कुम्हारी टोल नाका के कारण लोगों को कई बार 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। देश के बहुमूल्य डीजल पेट्रोल व्यर्थ में फूंका जाता है। लोगों की बहुमूल्य समय जो परीक्षा देना जा रहे है नौकरी पेशा हॉस्पिटल जाना हो उन सब को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। शाम को अकसर बहुत जाम रहता है। टोल नाका यहां से तत्काल हटाया जाना चाहिए जिससे लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान हो सके।
टोल नाका से वसूली के पैसे का कहां उपयोग किया जा रहा है। भिलाई से लेकर रायपुर तक रोड की स्थिति बद से बदतर है।लोग हिचकोले खा रहे हैं। बेकसूर लोगों की इस जानलेवा सड़क से जान जा रही है।जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसकी डामरीकरण नहीं हो पा रही है। जगह जगह अमानक ब्रेकर बने हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री आवास भिलाई 3 सिरसा कला गेट के सामने स्पीड ब्रेकर और सिंगनल से गुजरने में भी 15 मिनट समय लग रहा है। रायपुर आना-जाना दुभर हो चुका है। कई बार शिकायत करने के बाद भी निवारण नहीं हो रहा है। इसी सड़क से रोज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री खुद आवागमन करते हैं मगर उनके लिए आम जनमानस को रोककर रास्ता प्रदान कर दिया जाता है। आम जनमानस को होने वाली परेशानियों की कौन सुनेगा आखिर असहाय जनता कहां किसके दरबार जाए ।
जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने सांसद से मिलकर निवेदन किया टोल नाका को शीघ्र हटाया जाए। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा है कि 60 किलोमीटर के अंतर्गत केवल एक टोल प्लाजा होना चाहिए। यहां 60 किलोमीटर के अंतर्गत तीन टोल प्लाजा अवैध रूप से निर्मित है। टोल नाका में आवागमन में भारी तकलीफ का सामना से आमजन मानस में भारी आक्रोश व्याप्त है।
टोल नाका पर काम करने वाले कर्मचारियों की धीमी गति से काम करने से आवागमन में देरी होती है या टोल नाका पर तकनीकी समस्याएं आने से आवागमन में रुकावट आ रही है या टोल नाका पर यातायात की भीड़ होने से आवागमन में देरी हो रही है।जबकि फास्ट ट्रैक में यह सिस्टम है कि 2 मिनट से ज्यादा लाइन लगे होने पर टोल नाका नहीं लिया जाएगा यहां 2 मिनट क्या लोग 15 मिनट खड़े रहते हैं सरकार ने फास्ट ट्रैक सिस्टम इसीलिए बनाया कि लोगों को लाइन लगाने की आवश्यकता ना हो आखिर यहां पर लाइन क्यों लग रही है। कई बार लोगों से बहस की स्थिति में भी जाम की स्थिति लग रही है शारदा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर इस समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।
मांग करने वाले में प्रमुख रूप से मांग करने वालो मे शारदा गुप्ता मदन सेन निशु पांडे डॉ रमेश श्रीवास्तव सुभाष साव कन्हैया सोनी पारस जंघेल रवि शंकर सिंह संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह बंटी नाहर हरिशंकर चतुर्वेदी अजय प्रसाद अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर इंदरजीत सिगं सीपी सिंह विनोद उपाध्याय हंसराज पटेल श्रीनिवास मिश्रा सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे दिनेश लोहिया रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, टाटा शोभा हीरालाल यादव , गिरीश दिलीप दामले,अजय चौधरी नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद शिवनाथ साव सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता है।
: डोंगरगढ़ में महिला श्रद्धालु की मौत
Sun, Oct 6, 2024
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वहां आज हजारों की भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए।
, राजनांदगांव
। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. प्रतिदिन लगभग 2 से ढाई लाख भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच बीती रात डोंगरगढ़ पहुंची एक महिला श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई.
मृतक महिला का नाम सोनल साहू (36 वर्ष) बताया गया है, जो धमतरी की निवासी थी. एडिशनल एसपी राहुदेव शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है. महिला को सुबह 5 बजे इलाज के लिए डोंगरगढ़ के अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल, महिला के मौत का कारण अज्ञात है.
मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
कलेक्टर की अपील: भीड़ में धैर्य बनाए रखें, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दें
मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है. श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखते हुए सभी अपनी बारी आने पर दर्शन करें.
भीड़ की अधिकता को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि भीड़ में बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को पहले जाने का अवसर दें और भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें. श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें.
यह भी पढ़े बता दें कि, नवरात्रि के पहले दिन ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया था। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।
: सायबर अपराध होने पर 1930 पर करें कॉल: SP जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया निर्देश- किरायेदारों को अब चरित्र सत्यापन कराना होगा अनिवार्य
Thu, Oct 3, 2024
भिलाई।
आज दिनांक 03.10.2024 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी। बैठक के दौरान प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र में संचालित उद्योंगों, कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार किराये के आवासों में निवासरत व्यक्तियों एवं पी.जी. के रूप में निवासरत लोगों के भी चरित्र सत्यापन के निर्देश दिये गये।
इस संबंध में चरित्र सत्यापन फार्म जारी किया गया है, जिस पर जानकारी का इन्द्राज कर सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी भी उद्योगों, कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों, किरायेदारों, पीजी का चरित्र सत्यापन संबंधितों व्दारा नहीं कराया जाता है और यदि उनके अपराध में संलिप्तता रहती है तो इसके लिये संबंधित उद्योग, कंपनियों के संचालक, मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगें ।
साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने पर साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करें:
पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाये जाने हेतु आज दिनांक 03.10.2024 को पुलिस कण्ट्रोल रूम भिलाई में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया जिसमें साईबर अपराधो की रोकथाम हेतु जिले के स्कूल/कालेज में जाकर साईबर जागरूकता हेतु ऑनलाई/ऑफलाईन वर्कशाप का आयोजन करने, वीडियो पोस्ट तैयारी कर जिला पुलिस के वेबसाईट एवं अन्य महत्वपूर्ण सोशल मीडिया हैडल में पोस्ट/ टैंग करने, व्यक्तियो की पहचान हेतु साईबर वालंटियर के रूम में जोडने, जिलों के प्रमुख चौक-चौराहो में साइबर जगरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एक राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर है।
जिसमें साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधडी के शिकार होने पर इस नंबर पर कॉल की के शिकायत की सकती है एवं नेशनल साइबर काइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) का अधिकाधिक उपयोग कर साइबर दोस्त (@Cyberdost) को फॉलो कर प्रचार-प्रसार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ ही नगर पुलिस अधीक्षकगण, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।