: सायबर अपराध होने पर 1930 पर करें कॉल: SP जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया निर्देश- किरायेदारों को अब चरित्र सत्यापन कराना होगा अनिवार्य
Jagbhan Yadav
Thu, Oct 3, 2024
भिलाई। आज दिनांक 03.10.2024 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गयी। बैठक के दौरान प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र में संचालित उद्योंगों, कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार किराये के आवासों में निवासरत व्यक्तियों एवं पी.जी. के रूप में निवासरत लोगों के भी चरित्र सत्यापन के निर्देश दिये गये।
इस संबंध में चरित्र सत्यापन फार्म जारी किया गया है, जिस पर जानकारी का इन्द्राज कर सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी भी उद्योगों, कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों, किरायेदारों, पीजी का चरित्र सत्यापन संबंधितों व्दारा नहीं कराया जाता है और यदि उनके अपराध में संलिप्तता रहती है तो इसके लिये संबंधित उद्योग, कंपनियों के संचालक, मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगें ।

साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होने पर साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर कॉल करें: पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाये जाने हेतु आज दिनांक 03.10.2024 को पुलिस कण्ट्रोल रूम भिलाई में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया जिसमें साईबर अपराधो की रोकथाम हेतु जिले के स्कूल/कालेज में जाकर साईबर जागरूकता हेतु ऑनलाई/ऑफलाईन वर्कशाप का आयोजन करने, वीडियो पोस्ट तैयारी कर जिला पुलिस के वेबसाईट एवं अन्य महत्वपूर्ण सोशल मीडिया हैडल में पोस्ट/ टैंग करने, व्यक्तियो की पहचान हेतु साईबर वालंटियर के रूम में जोडने, जिलों के प्रमुख चौक-चौराहो में साइबर जगरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करने, साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एक राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर है।
जिसमें साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधडी के शिकार होने पर इस नंबर पर कॉल की के शिकायत की सकती है एवं नेशनल साइबर काइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) का अधिकाधिक उपयोग कर साइबर दोस्त (@Cyberdost) को फॉलो कर प्रचार-प्रसार करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, दुर्ग सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ ही नगर पुलिस अधीक्षकगण, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन