: 2024
Sat, Mar 30, 2024
जून के अंत में शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ, तरक्की के साथ होगा धन लाभ
Saturn Retrograde In Aquarius:
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि एक ऐसा ग्रह है, जो जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर किसी के ऊपर शनि रुष्ट हो जाएं, तो राजा को भी रंक बना देते हैं। शनि करीब ढाई साल में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा एक राशि में आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और साल 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन उनकी स्थिति में समय-समय में बदलाव होता रहेगा। हाल में ही शनि उदित हुए है वहीं 29 जून को रात 12 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में ही वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। वह वक्री अवस्था में 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट तक रहेंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। लेकिन कुछ राशियां है जिन्हें शनि की उल्टी चाल चलने से लाभ ही लाभ मिलेगा…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के उल्टी चाल चलने से 139 दिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। अपार धन-संपदा के साथ खुशियां ही खुशियां रहने वाली है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शनि एकादश भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होता है। संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। शनि के वक्री होने से आपके करियर में भी तरक्की हो सकती है। वेतन में वृद्धि होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुक्र का गुरु की राशि में प्रवेश, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी मुश्किलें, धन हानि के भी योग
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
इस राशि के दसवें भाव में शनि वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल अनुकूल साबित हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। वरिष्ट लोगों और सहकर्मियों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। अगले 139 दिन आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही होने के साथ बैंक बैलेंस बढ़ेगा और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। कानूनी मामलों पर भी सफलता हासिल हो सकती है। पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
Also Read
बुद्धि के दाता बुध ने किया केतु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तरक्की के साथ होगा धन लाभ
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि में शनि चौथे भाव में रहेंगे और वह इस स्थान के स्वामी भी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो कता है। इसके साथ ही माता-पिता, परिवार का पूरा सहयोग प्राप्ति होगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपनाए नाम रोशन कर पाएंगे। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में धन को लेकर आप संतुष्ठ महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवार में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है।
Also Read
April Vrat Tyohar 2024: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा से लेकर हनुमान जयंती तक, अप्रैल माह में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
: 100 साल बाद होली पर चंद्रग्रहण, इस महासंयोग का आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
Mon, Mar 25, 2024
Lunar eclipse 2024: सौ साल बाद होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. इससे कई राशि के जातकों को फायदा मिलने वाला है. आइए जानते हैं किस राशि पर इस चंद्रग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ेगा.
रायपुर:
इस बार 25 मार्च को होली के साथ ही उप छाया चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. इसके पहले साल 1924 में होली के दिन ही पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ा था. यानी कि 100 साल बाद ये संयोग बन रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 सोमवार को लगेगा. यह उप छाया चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:02 तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. चंद्रग्रहण का होली पर कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. यह चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा.
इस बारे में ईटीवी भारत ने पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि, "100 सालों के बाद ये संयोग बन रहा है. हालांकि इससे हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग को काफी अच्छा संयोग माना जा सकता है. बहुत सारी राशियों पर इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा."
जानिए किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव
मेष राशि:
मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा. कारोबार करने वालों के लिए अच्छा कारोबार रहेगा. रुका हुआ धन मिलने के साथ ही संतान को लेकर अच्छी खबरें मिल सकती है.
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए होली और चंद्र ग्रहण का एक साथ संयोग बनने से फायदा होगा. इस राशि वाले जातक कारोबार को बेहतर बनाएंगे. बहुत सारे लोग जो प्रोफेशनल हैं, उनको करियर में काफी अच्छा फायदा मिलेगा. इसके साथ ही भौतिक सुविधाएं बढ़ती नजर आ रही है.
तुला राशि:
तुला राशि वाले जातकों के लिए भी काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा. भूमि और वाहन से संबंधित बड़ी डील हो सकती है. कुछ लोगों को प्रमोशन की खबरें मिल सकती है. कुछ लोगों को अपने धन को बचाने का उपाय मिल सकेगा. कुल मिलाकर तुला राशि वालों की कमाई होने वाली है.
मकर राशि:
मकर राशि वाले जातकों के लिए होली और सूर्य ग्रहण का बड़ा अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है. मकर राशि वालों की संपत्ति और धर्म के कार्यों में वृद्धि होगी. प्रोफेशनल्स को भी बढ़िया अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. प्रमोशन और मेजर स्वीच प्रॉफिट के योग बन रहे हैं. जो लोग इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं, उनके लिए एक बड़ा अवसर रहेगा. बच्चे और लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा.
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए प्रमोशन के अवसर मिलने वाले हैं. इसके साथ ही कॉन्फिडेंस भी काफी अच्छा रहेगा. जो पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं उनको भी बड़ी अपॉर्चुनिटी मिलने के योग हैं. जिनके घर में लंबे समय से मांगलिक कार्य नहीं हुए हैं उनके घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है. जो प्रोफेशनल्स है वह एक लंबा जंप ले सकते हैं. बहुत सारे विरोधी आपसे मित्रता करना चाहेंगे.
: Navratri 2024: 9 अप्रैल से शुरू होंगी चैत्र नवरात्र, नौ दिन किए जाएंगे अनुष्ठान
Fri, Mar 22, 2024
Navratri 2024: 9 अप्रैल से शुरू होंगी चैत्र नवरात्र, नौ दिन किए जाएंगे अनुष्ठान
Chaitra Navratri 2024:इस वर्ष चैत्र मास की नवरात्र का उत्सव 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, यह उत्सव 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र पर शहर के मंदिरों में जबरदस्त धूम दिखाई देती है।
Navratri 2024 Kab hai:
श्योपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि।
इस वर्ष चैत्र मास की नवरात्र का उत्सव 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, यह उत्सव 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्र पर शहर के मंदिरों में जबरदस्त धूम दिखाई देती है। इस अवसर पर शहर सिहत क्षेत्र के देवी मंदिरों में लगातार नौ दिनों तक अनुष्ठान आदि किए जाते हैं।ज्योतिष आचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा का कहना है कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व जिले भर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में माता के भक्त उपवास रखते हैं और उनके अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है, क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन मंदिरों और चौराहों पर रहेगी धूम चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के कई मंदिरों में धूम रहने वाली है। इसमें खुलखुली माता मंदिर और कंकाली माता मंदिर, आनंदी माता मंदिर के अलावा, कराहल पनवाड़ा माता मंदिर, दुर्गापुरी माता मंदिर पर नौ दिनों तक रोज हवन अनुष्ठान के कार्यक्रम होंगे।