Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 2024 

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 30, 2024

जून के अंत में शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ, तरक्की के साथ होगा धन लाभ

Saturn Retrograde In Aquarius: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि एक ऐसा ग्रह है, जो जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर किसी के ऊपर शनि रुष्ट हो जाएं, तो राजा को भी रंक बना देते हैं। शनि करीब ढाई साल में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा एक राशि में आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और साल 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन उनकी स्थिति में समय-समय में बदलाव होता रहेगा। हाल में ही शनि उदित हुए है वहीं 29 जून को रात 12 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में ही वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। वह वक्री अवस्था में 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट तक रहेंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। लेकिन कुछ राशियां है जिन्हें शनि की उल्टी चाल चलने से लाभ ही लाभ मिलेगा…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के उल्टी चाल चलने से 139 दिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। अपार धन-संपदा के साथ खुशियां ही खुशियां रहने वाली है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शनि एकादश भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होता है। संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। शनि के वक्री होने से आपके करियर में भी तरक्की हो सकती है। वेतन में वृद्धि होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

शुक्र का गुरु की राशि में प्रवेश, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी मुश्किलें, धन हानि के भी योग

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि के दसवें भाव में शनि वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल अनुकूल साबित हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। वरिष्ट लोगों और सहकर्मियों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। अगले 139 दिन आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति सही होने के साथ बैंक बैलेंस बढ़ेगा और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। कानूनी मामलों पर भी सफलता हासिल हो सकती है। पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

Also Read

बुद्धि के दाता बुध ने किया केतु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, तरक्की के साथ होगा धन लाभ

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में शनि चौथे भाव में रहेंगे और वह इस स्थान के स्वामी भी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो कता है। इसके साथ ही माता-पिता, परिवार का पूरा सहयोग प्राप्ति होगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपनाए नाम रोशन कर पाएंगे। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में धन को लेकर आप संतुष्ठ महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवार में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है।

Also Read

April Vrat Tyohar 2024: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा से लेकर हनुमान जयंती तक, अप्रैल माह में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें