: छत्तीसगढ़: सूरज की तपिश ने लोगों को किया परेशान, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार
Mon, Apr 7, 2025
रायपुर ; सूरज की तपिश ने लोगों को किया परेशान, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार
जानें कैसा रहेगा मौसम. रायपुर: मौसम साफ होते ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है. राजधानी रायपुर (Raipur) का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जबकि बिलासपुर (Bilaspur) ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में ही 41 डिग्री का रिकॉर्ड बना डाला. इसके विपरीत, अंबिकापुर (Ambikapur) 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा. राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा. इसके बाद 8 अप्रैल से दक्षिण छत्तीसगढ़ (South Chhattisgarh) में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की वर्षा हो सकती है.
गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने और दोपहर के समय घर या ऑफिस में ही रहने की सलाह दी है. यदि बहुत ज़रूरी हो तो सिर को ढंककर और मुंह बांधकर बाहर निकलने की हिदायत दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहेगा. इस दौरान हीटवेव (Heatwave) की स्थिति बनने की आशंका है. दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है. कुछ स्थानों पर तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रात के समय भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.
बस्तर में बारिश और अंधड़ की संभावना बस्तर (Bastar) संभाग में 7 से 10 अप्रैल तक मौसम बदलेगा. इस दौरान हल्की बारिश, अंधड़ और बादल गरजने की संभावना है. • 7 अप्रैल: बस्तर (Bastar), दंतेवाड़ा (Dantewada), सुकमा (Sukma) और बीजापुर (Bijapur) में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. • 8-9 अप्रैल: कोंडागांव (Kondagaon), कांकेर (Kanker), नारायणपुर (Narayanpur) समेत उपरोक्त सभी जिलों में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
: टाटीबंध ब्रिज में युवक की मौत, ट्रक की ठोकर से महिला भी घायल
Thu, Mar 27, 2025
रायपुर/धरसींवा। सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया और सड़क खून से सन गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीबंध ब्रिज के पास हुई,
जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
: CG शराब घोटाला: ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को किया
Sat, Mar 15, 2025
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे
चैतन्य बघेल
को समन जारी किया है। चैतन्य बघेल आज ईडी कार्यालय में पेश होकर जांच एजेंसी के सवालों का सामना करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य बघेल से सोमवार को हुई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर पूछताछ होगी। ईडी ने
10 मार्च 2025
को भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित निवास समेत राज्यभर में
एक दर्जन से अधिक ठिकानों
पर छापा मारा था। इस दौरान
30 लाख रुपये नकद
, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे।
क्या है पूरा मामला?
ईडी का दावा है कि
2019 से 2022
के बीच भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में शराब नीति में हेरफेर कर
2,161 करोड़ रुपये
का घोटाला किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, चैतन्य बघेल इस अवैध आय के संभावित लाभार्थियों में शामिल हैं।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-4672204954512100&output=html&h=280&adk=408369308&adf=2836204220&w=350&abgtt=6&fwrn=7&fwrnh=100&lmt=1742013061&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3566313158&ad_type=text_image&format=350x280&url=https%3A%2F%2Fmedia24news.in%2F%3Fp%3D79861&fwr=0&pra=3&rh=292&rw=350&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1742013061369&bpp=1&bdt=3668&idt=1&shv=r20250312&mjsv=m202503110101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3De1754e87bf6bdda7%3AT%3D1737422321%3ART%3D1742013060%3AS%3DALNI_MYefi9IWtRbRwNucQbhkvUT3DvE1g&gpic=UID%3D00000ff396d007a0%3AT%3D1737422321%3ART%3D1742013060%3AS%3DALNI_MZbxbjGXhjklGg3sGgPZMR1qQOkkA&eo_id_str=ID%3D4430ad24d02ca217%3AT%3D1737422321%3ART%3D1742013060%3AS%3DAA-AfjaHoc4KrUOyJWuTZ-zBRWCE&prev_fmts=0x0%2C440x366%2C350x311%2C350x1301%2C440x366%2C350x280&nras=4&correlator=7411804993709&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=956&u_w=440&u_ah=956&u_aw=440&u_cd=24&u_sd=3&adx=48&ady=3087&biw=440&bih=752&scr_x=0&scr_y=262&eid=31091053%2C42531706%2C95344790%2C95354315%2C95354337%2C95354597%2C31090358%2C95352178&oid=2&pvsid=2702714738728327&tmod=1824586190&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C440%2C0%2C440%2C956%2C440%2C842&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&pgls=CAEaBTYuNy4y~CAEQBRoGMy4yNy42&ifi=7&uci=a!7&btvi=5&fsb=1&dtd=6
इस घोटाले में पहले ही कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें
पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर
और अन्य शामिल हैं। इनमें से कुछ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब ईडी इस मामले में चैतन्य बघेल की भूमिका की जांच कर रही है।
क्या होगी आगे की कार्रवाई?
ईडी की पूछताछ के बाद यह तय होगा कि चैतन्य बघेल को दोबारा समन किया जाएगा या उनके खिलाफ कोई अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।