Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

आज सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भीषण गर्मी, रायपुर में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: लू की चेतावनी

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 23, 2025

भीषण गर्मी

: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण का दौर जारी है। इससे लोगों का दिनचर्या बदल गई है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना न के बराबर जताई है. मंगलवार को रायपुर का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बीते 10 वर्षो का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं.

लू की लहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ग्रीष्म लहर (हीट वेव) चलने की संभावना जताई है. खासकर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है.

अगले 48 घंटों के लिए

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के एक दो हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.

भीषण गर्मी
भीषण गर्मी

रायपुर का तापमान सबसे अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है. बिलासपुर, दुर्ग और अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें