Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Breaking : आवारा कुत्ते अब शिक्षकों के हवाले, DPI ने जारी किया आदेश, पढ़िए

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में अब कुत्तों की सूचना देने स्कूलों में नोडल नियुक्त किया जाएगा। जिसके लिए लोक शिक्षण संचालनालाय ने सभी DEO को पत्र भेजा है। जारी आदेश के अनुसार, स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख नोडल नियुक्त होंगे, जो स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों की सूचना देंगे। इसके साथ ही नजदीक के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को भी सूचना देंगे। बता दें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर की गई सुनवाई और दिए गए आदेश की समीक्षा का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही तीन बिंदुओं में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक शाला के प्राचार्य/ संस्था प्रमुख को नोडल नियुक्त किया जाए ,जो शाला परिसर के आस–पास विचरण कर रहे आवारा कुत्तों की सूचना,ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को देंगे।

शाला प्रमुख ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ निगम के सहयोग से शाला में आवारा कुत्तों के प्रवेश की रोकथाम हेतु आवश्यक प्रबंध करेंगे। आवारा कुत्तों के काटने पर प्रभावित बच्चे को त्वरित रूप से उपचार हेतु निकट के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। आज डीपीआई ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

CG Breaking : आवारा कुत्ते अब शिक्षकों के हवाले, DPI ने जारी किया आदेश, पढ़िए

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें