एम.आर.एफ प्लांट : को अन्यत्र स्थापित करने की मांग
Jagbhan Yadav
Wed, May 6, 2026
अमलेश्वर। ग्राम मगरघटा के रहवासियों द्वारा आकाश चेलक के नेतृत्व में मगरघटा के बस्ती में लगने जा रहे MRF ( मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट को दूसरी जगह स्थापित किए जाने के लिए अमलेश्वर सीएमओ प्रिती गुप्ता को ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों की माग है कि MRF प्लांट बस्ती को छोड़कर कर दूसरी जगह पालिका चयन करे ,जिस जगह के लिए पालिका द्वारा भूमि पूजन किया गया है उस जगह में मिडिल स्कूल और, खेल मैदान है।10 से 20 मीटर की दूरी में ग्रामीण हटरी बाजार , आंगनबाड़ी , घनी आबादी बस्ती है । सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि जनहित को देखते हुए प्लांट को अन्यत्र स्थापित करेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद मीनारानी चेलक , पार्षद यामिनी यादव ,घनश्याम चेलक , अमृत राजपूत , विशाल राजपूत , नंद कुमार , मयंक चेलक , राहुल ठाकुर , रूपेश साहू , विश्वजीत , राजा ,हीरू , दीपक , लालू , त्रिलोक उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन