Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

आज सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नौकरी जिहाद का मामला, हिन्दू सामाज के लोगों ने एसएसपी लाल उम्मेद सिंह से की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 18, 2025

,रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी जिहाद का मामला सामने आया है. नौकरी जिहाद को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने एसएसपी लाल उम्मेद सिंह से मुलाकात की है. वहीं पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच कार्रवाई जारी है. बता दें कि 10 फरवरी को निश्चय वाजपायी ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. 

निश्चय वाजपेयी ने एसएसपी रायपुर को लिखित शिकायत में बताया था कि ऐसे मामले देवेन्द्र नगर, अभनपुर, धमतरी सहित अन्य थानों में भी दर्ज हुए हैं. इस तरह के कामों का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसमें हिंदू समाज की लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कराए जाने की मांग की है.

बता दें कि हिंदू लड़की के नाम से भेजे इस व्हाट्सएप मैसेज में फोटो एक समुदाय विशेष के लड़के की लगी है और उसका नाम उर्दू में लिखा है. वाजपेयी ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुछ अपराधी तत्व नौकरी दिलाने के नाम पर भोली-भाली हिंदू बेटियों और बहनों को झांसा दे रहे हैं. ये अपराधी सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से अपना नाम बदलकर संपर्क करते हैं और महिलाओं को यह झूठा आश्वासन देते हैं कि वे उन्हें नौकरी दिलवाएंगे.

झांसा देकर गलत कामों में धकेलने की कोशिश 

इसके साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि इन धोखेबाजों द्वारा इन महिलाओं को झांसा देकर गलत कामों में धकेला जा रहा है. यह पूरी साजिश एक विशेष समुदाय द्वारा सोची-समझी रणनीति के तहत की जा रही है, ताकि हिंदू समाज की महिलाओं को निशाना बनाया जा सके. इस प्रकार की घटनाओं को ‘नौकरी जेहाद’ के रूप में देखा जा रहा है, जहां विशेष समुदाय के लोग जानबूझकर महिलाओं को गलत रास्ते पर डालने की कोशिश कर रहे हैं.



निश्चय वाजपेयी ने व्यक्तिगत नंबर पर भी इसी प्रकार का संदेश प्राप्त किया है, जिसका स्क्रीनशॉट भी शिकायत के साथ संलग्न किया है. उन्होंने बताया कि उपरोक्त मैसेज एक हिंदू लड़की के नाम से भेजा गया था, जबकि उर्दू में लिखा अंश साफ देखा जा सकता है, जो संदेह पैदा करता है.

विधायक टी राजा ने लगाया था आरोप

बीतें दिनों तेलगाना से बीजेपी विधायक टी राजा ने इंदौर दौरे पर थे. इस दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हमारी बहन-बेटियों को लव जिहाद के जरिए तो फंसाया ही जा रहा है, अब एक नया जिहाद रायपुर से सामने आया है. यह नौकरी जिहाद है. इसमें नौकरी देने के बहाने हमारी बहनों के साथ अन्याय किया जा रहा है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें