Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

आज सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मध्य प्रदेश के पुलिसवालों के लिए आ गई नई व्यवस्था : अब छुट्टी के लिए करना होगा ये काम

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 31, 2026

(भोपाल): मध्यप्रदेश के पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्था बदल गई है। अब पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा। इस नई व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को तैयार रहना होगा।

अफसरों और कर्मचारियों के लिए ये बड़ी खबर है।फरवरी महीने से छुट्टी या प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले पुलिसकर्मियों को अब लिखित में आवदेन देने से काम नहीं चलेगा। आपको  बता दें कि, सर्विस बुक को डिजिटलाइज्ड करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों का रिकॉर्ड ई-एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है । इस दिशा में पहला चरण फरवरी महीने के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। जानकारी ये भी सामने आ रही है कि  राज्य पुलिस पर्सनल इन्फॉर्मेशन सिस्टम काम करना बंद हो चुका है। इसके चलते ही नया डिजिटल संग्रह बनाना पड़ा। इससे प्रदेश के करीब 1 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को फायदा पहुंचेगा।

वहीं अभी तक  कई पुलिसकर्मियों के रिकॉर्ड चढ़ाना बाकी रह गया है।  1 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों के डिटेल रिकॉर्ड में अपलोड किए जा चुके हैं। मानकर चला जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते से छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे और मंजूरी भी ऑनलाइन मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें