Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

कांग्रेसियों ने दर्ज कराई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ : 40 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में करा रहे इलाज, फिर संक्रमित मिले

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 10, 2025

रायपुर। देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यो में लगातार सामने आ रहे कोरोना मरीजों के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बात करें आज 10 जून 2025 की तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। 44 में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।

बता दें कि, प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के बाद अब बालोद जिला भी कोरोना की चपेट में आया गया है। आंकड़ों के अनुसार, होम क्वारंटाइन में 40 पीड़ित हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 31 मरीज मिले हैं। वहीं, बिलासपुर में 12, दुर्ग में 5, बालोद और बस्तर में 1-1 मरीज, मिले हैं। बता दें कि, बीते शुक्रवार को 1183 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें से 17 मरीज पाजीटिव मिले थे। इनमें सर्वाधिक रायपुर में 11 लोग शामिल थे। इसके बाद बिलासपुर में 5 और दुर्ग में 1 नया मरीज मिला था। हालांकि, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें