Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

कांग्रेसियों ने दर्ज कराई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

Jagbhan Yadav

Thu, May 7, 2026

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक हादसे में मधुमक्खियों के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज हवा के कारण पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता अचानक नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही भड़की मधुमक्खियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान अन्य मजदूर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण रमेश तेजी से नहीं भाग सके और मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह डंक मार दिए। फार्म हाउस मैनेजर ने रमेश को बचाने की कोशिश करते हुए उन पर पानी डाला और कंबल से ढंककर मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक रमेश मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे और पिछले 12 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ उसी फार्म हाउस में मजदूरी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दंपति की कोई संतान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें