*उदय कन्वेंट इंग्लिश मेडियम स्कूल, एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल मैं आज दिनांक 27 सितंबर 2025 दिन शनिवार को कन्या भोज का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
*उदय कन्वेंट इंग्लिश मेडियम स्कूल, एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में हुआ भव्य कन्याभोज का आयोजन
कुम्हारी :
उदय कन्वेंट स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल मैं आज दिनांक 27 सितंबर 2025 दिन शनिवार को कन्या भोज का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भूपेंद्र वैष्णव(अभिभावक), प्रीतम साहू, देवी लाल पटेल, सुनील चंद्राकर, राज कुमार साहू(अभिभावक) ,राजू साहू, सरोज मानिकपुरी, संतोष देवांगन, हिना भारती(अभिभावक) , पंकज कुमार , जगभान यादव(स्कूल डायरेक्टर), श्रीमती अर्चना वर्मा(UCS प्राचार्या), श्रीमती रुक्मणी पांचे ( CPS प्राचार्या), गीतांजलि कोसरे( SGM प्राचार्या), आरती श्रीमती अर्चना सोनी,ममता देवांगन,पूजा साहू , यामिनी यादव, माधवी कोसरिया, भूमिका साहू, दुर्गेश्वरी एवम समस्त शिक्षक स्टाफ एवं भैया बहन एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के छाया पर छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा के आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढाते हुए बच्चो द्वारा नव दुर्गा के रूप के साथ महिषासुर वध का कार्यक्रम तथा बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रामलीला का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें नेहा, पूनम, बृद्धि ,दुर्गा, ख्याति ,रिया, अजय, यासीन, दिशा, दिव्या, रूमैसा, नेहा, रितिका, मीठी आदि बच्चों ने सुंदर प्रदर्शन किया। उसके बाद नौ बहनों के चरण धुलाकर बहनों का सुंदर सिंगार किया गया
और उन्हें पारंपरिक परिधानु में सजाकर कन्या भोज के लिए तैयार किया गया सबसे पहले इन कन्याओं का पूजन किया गया जिसमें देवी कन्या के रूप में बहनों का सम्मान किया गया। पूजन के बाद सभी बहनों को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिला उसके बाद विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं को बैठकर प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी पलक गण माता एवं बहनों ने बच्चों के उत्साह एवं मेहनत की सराहना की। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए था बल्कि सभी व्यक्तियों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने का प्रयास था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य एवं सभी शिक्षिकाओ का योगदान सराहनीय था।