छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में नवरात्रि पर स्कूल के बच्चों ने मनाय : छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में नवरात्रि पर स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा उत्सव:
Jagbhan Yadav
Sat, Sep 27, 2025
छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में नवरात्रि पर स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा उत्सव:
कुम्हारी (रिपोर्ट आकांक्षा वर्मा ):कार्यक्रम का आरंभ देवी दुर्गा की स्तुति से की गई। उसके बाद विद्यालय के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों द्वारा डांडिया स्टिक के साथ शानदार प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा 1, 2 और 3 के छात्रों ने भी गरबा नृत्य में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों द्वारा रामायण की प्रस्तुत की थी। जिसमें राम दरबार, सीता स्वयंवर, सीता हरण, राम और हनुमान मिलन, राम और रावण युद्ध आदि पांच दृश्यों का मंचन किया गया।

कार्यक्रम में सभी बच्चे पारंपरिक परिधानों में बहुत प्यारे लग रहे थे। कार्यक्रम में सिमरन साहू,वंश मिश्रा,टिकेश्वर पटेल,कपिल साहू लावण्या , यशिका,मिष्टी,विदेशी , वेदिका,माही, ट्विंकल आदि बच्चों ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यालय की बालिकाओं को कन्या भोज कराया गया सभी स्कूल के बच्चों एवं पालको को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती रूखमणि पांचे, श्रीमती नीतू पांडे, दुर्गेश्वरी यादव,लक्ष्मी सिन्हा, जागेश्वरी धीवर, रोसली तिर्की आदि मौजूद रहे।
Tags :
रायपुर न्यूज़ अंबिकापुर न्यूज़ बिलासपुर न्यूज़ भिलाई न्यूज़ जगदलपुर न्यूज़ दुर्ग न्यूज़
विज्ञापन
विज्ञापन