: भाजपा मध्य मंडल पाटन की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक 27 जुलाई को पाटन में आयोजित
Fri, Jul 26, 2024
कार्यसमिति में शामिल होंगे विजय बघेल सांसद एवं ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण
नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्तावो में भरेंगे जोश
पाटन.
भाजपा प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार मध्य मण्डल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक का आयोजन 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे रेस्ट हाउस पाटन में भाजपा मध्यमण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू की अध्यक्षता में आहूत किया गया किया गया है l उक्त बैठक में प्रमुख वक्ता विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, मुख्य वक्ता ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, दिलीप साहू विधानसभा संयोजक,श्रीमति हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, देवेंद्र चंदेल प्रभारी मध्यमण्डल पाटन, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल, लोकमनी चन्द्राकर जी अध्यक्ष उत्तर मण्डल अतिथि वक्ता रहेंगे l
उक्त कार्यसमिति बैठक में अपेक्षित श्रेणी :- मध्य मंडल भाजपा संगठन पदाधिकारी/ कार्यकारिणी सदस्य, मंडल कार्यसमिति, मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी/ कार्यसमिति सदस्यगन, मंडल के समस्त मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, पदाधिकारीगण, शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक /सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बी एल ए दो, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष, पार्षदगण की उपस्थिति रहेगी l उक्त बैठक की जानकारी
हरिशंकर साहू, विनय चन्द्राकर महामंत्री द्वय भाजपा मध्य मंडल पाटन के द्वारा दिया गया l
: अनुष्का बनी मिस छत्तीसगढ़
Fri, Jul 26, 2024
अनुष्का बनी मिस छत्तीसगढ़
भिलाई। महेन्द्रा रिसोर्ट दुर्ग में हुए मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में अनुष्का सोन मिस छत्तीसगढ़ और वाची पारख फर्स्ट फर्स्ट रनर अप रहीं है। इस दौरान विजेताओं को इलेक्ट्रानिक चैनल के सीईओ डॉ जगदीश चंद्र ने अपने हाथों से ताज पहनाकर सम्मानित किया। इसमें मिस एशिया पेसिफिक 2024 सोफिया सिंह जज बनकर पहुची थी।
मिस इंडिया क्लासिक 2024 की स्टेट डायरेक्टर श्रीमती गीत सोन ने बताया कि डायरेक्टर निखिल आनंद के मार्गदर्शन में ग्लैमानंद के बैनर तले मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें कुल 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे तीन राउंड हुए फाइनल राउंड में चार प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें अनुष्का सोन,वाची पारख,श्रुती झा,पल्लवी शर्मा थी।
फायन राउंड में अनुष्का सोन को मिस छत्तीसगढ़ और वाची पारख फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया। फाइनलिस्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इन्हें वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान विजेताओं और एंकर को 11-11 हज़ार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया।
: भिलाई भाजपा युवा मोर्चा 25 जुलाई को मनाएगा कारगिल विजय दिवस भिलाई जिला में निकालेगा मशाल जुलूस
Tue, Jul 23, 2024
भिलाई ' भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा जी के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय प्रिदर्शिनी परिसर में संपन्न हुई!
जिसमें 25 जुलाई को आयोजित होने वाले कारगिल दिवस के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा एवं रूपरेखा बनाई बैठक में विशेष रूप युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी उपस्थित रहे !
युवा मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रवि भगत जी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगा। कारगिल विजय दिवस भारत की विजय श्री का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के मानचित्र पर दृढ़ता से उभर रहा है और इस कार्यकाल में हम विश्व की तीसरी ताकत बनेंगे। इस दौरान विजयदीप मशाल रैली कार्यक्रम के साथ-साथ कारगिल में शहीद हुए परिवार जनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है, जिसमें युवाओं के कल्याण और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा आगामी 25 जुलाई की होने वाले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसकी रणनीति और कार्य विभाजन के साथ-साथ कार्यक्रम के स्वरूप की व्यापक चर्चा आज की बैठक में हुई।
जिसमें कला मंदिर सिविक सेंटर में विभिन्न प्रकार के दो दिवसी कार्यक्रम किए जाएंगे
(1) प्रथम दिवस विजय मशाल रैली, प्रदर्शनी 25 जुलाई 2024 को शाम 5.00
(2) द्वितीय दिवस शहीदो को नमन् (देशभक्ति कार्यक्रम) शहीद जवानों के परिवार जनों का सम्मान 26 जुलाई 2024 को दोपहर 12.00 बजे
भारतीय जनता युवा मोर्चा , भिलाई समाज के प्रभुद्धजनों के अलावा छात्र, युवा भी बड़ी संख्या में दो दिवसीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण देता है!
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, सह प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, अंजय पांडेय, हर्षल यादव, मनीष पुनाचा, विपिन चंद्राकर, वरुण यादव, सन्नी यादव, सुभाष शर्मा, कृष्णा द्विवेदी,
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी