: राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में हरीशचंद्र रहे दूसरे स्थान पर
Thu, Nov 28, 2024
भिलाई। कलकत्ता में आयोजित आल इण्डिया कराते चैंपियनशिप प्रशिक्षक हरीशचंद्र भारती मैत्री विद्या निकेतन, रिसाली के मार्दर्शन में राजेद्र गांडा ने हैवी वेट चैंपियनशिप में भाग लेकर द्वितीय पुरस्कार पर कब्ज़ा करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम गौरन्वित किया। वहीं सूरज निहाल का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में हारिश्चन्द्र भारती रेफरी रहे। विजेता खिलाड़ियों को सांसद विजय बघेल ने सम्मान किया।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शारदा गुप्ता, निशु पांडे, मदन सेन पारस जंघेल डॉ रमेश श्रीवास्तव सुभाष साव कन्हैया सोनी रवि शंकर सिंह बंटी नाहर हरिशंकर चतुर्वेदी विनोद उपाध्याय अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह इंदरजीत सिगं सीपी सिंह हंसराज पटेल श्रीनिवास मिश्रा सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे दिनेश लोहिया रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू, गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद आदि ने बधाई दी है।
: विधायक गजेन्द्र यादव की पहल दिव्यांगजनों को मिला ट्राईसाईकिल
Thu, Nov 28, 2024
दुर्ग। दिव्यांगजनों को अब कहीं भी आने जाने में कोई परेशनी नहीं होगी, विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से मिले नये ट्राईसाईकिल से स्वंय आ जाकर अपना काम कर सकेंगे। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने विधायक गजेंद्र से मिलकर ट्राईसाईकिल की समस्या बताये थे की कहीं भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमेशा दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस पर विधायक गजेन्द्र यादव ने इनकी समस्या को देखते हुए समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखकर दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल प्रदान किए।
इन्हें
मिला
ट्राईसाईकिल –
जरूरतमंद दिव्यांगजनों को विधायक की पहल से बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मिली तो इससे उनके चेहरे खिल उठे। लंबे समय से इसके लिए मांग कर रहे थे, कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने विधायक गजेन्द्र पर भरोसा कर मांग किये थे जो आज पूरी हो गई इसके लिए सभी ने आभार जताये।
इसमें 40 वर्षीय पोटिया के जीवन, 36 वर्षीय गिरधारी बघेल, 46 वर्षीय राजेन्द्र यादव, 42 वर्षीय त्रिलोका साहू 55 वर्षीय कैलाश गेड़ाम को ट्राईसाईकिल तथा बीमारी के कारण चलने में असक्षम दीपलता साहू को व्हीलचेयर प्रदान किये। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी ने ट्राईसाईकिल के देखरेख, बैटरी व चार्जिंग करने की जानकारी दिए।
: बाल विवाह मुक्त दुर्ग अभियान में पाटन में कलेक्टर ने दिलाई शपथ
Wed, Nov 27, 2024
पाटन, संपूर्ण राज्य की भांति जिले दुर्ग में भी बाल विवाह मुक्ति हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी के परिपालन में समस्त विद्यालयों एवं पंचायतो में बच्चों एवं ग्रामीण जनों को बाल विवाह मुक्ति हेतु शपथ दिलाई जा रही है, तथा इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पाटन स्थित ऑडिटोरियम में दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा पाटन में समस्त विद्यालयों के प्राचार्य तथा संकुल समन्वयकों को बाल विवाह मुक्त अभियान अंतर्गत शपथ दिलाई गई।
उन्हें समस्त विद्यालयों में बालक बालिकाओं को इस बाबत पर्याप्त समझाइश देने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री लवकेश ध्रुव, परियोजना अधिकारी पाटन सुमीत गंडेचा उपस्थित रहे ।