: गौ तस्करी रोकने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने उमेश बिसेन की दंडवत यात्रा।
Jagbhan Yadav
Wed, May 28, 2025
गौ तस्करी रोकने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने उमेश बिसेन की दंडवत यात्रा।
कुम्हारी। गौ सेवक उमेश बिसेन के द्वारा कुम्हारी टोल प्लाज़ा से दुर्ग कलेक्टर परिसर तक दंडवत यात्रा की गई। यात्रा का प्रभार विशाल राघव प्रसाद ताम्रकार को दिया गया था।RSS के अभिन्न अंग हिंदू जागरण के प्रांत संयोजक अवधेश दुबे के मार्गदर्शन में यह यात्रा को पूर्ण किया गया।
साहू भोजनालय के पास अश्विनी साहू एवं पार्षद टीम ने स्वागत किया ,कुम्हारी चौक,खारुन ग्रीन्स कॉलोनी की महिलाएँ इस यात्रा को सफल बनाने के लिए उमेश बिसेन जी का आरती कर ,टीका लगा कर , माल्यार्पण कर स्वागत किया।


गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आकर गौ माटी पुत्र उमेश बिसेन को जन समर्थन दे रहे हैं।
श्रीमती स्मिता का कहना है,भगवान कृष्ण स्वयं नहीं आएंगे लेकिन अपने विचार के रूप में अपने भक्त को ज़रूर भेजेंगे,हमें यह सोचना है कि स्वयं Krishna भगवान जी आए हैं और हमें उनका साथ देना है
विशाल ताम्रकार ने कहा जिसे आस्था है गंगा में ,तुलसी में ,मंदिर में ,पूजा अर्चना में वो लोग गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने इस पैदल यात्रा में ज़रूर शामिल होवे
कुम्हारी के सभी समाज के लोगों ने धर्मनिष्ठो ने दंडवत पद यात्रा का स्वागत किया।
साथ में पद यात्रा में शामिल हुए शंकर लाल मढ़रिया,अरिन्द्र वर्मा,हरिदास वैष्णव,प्रेम प्रकाश पांडे
विजय कुमार शुक्ला
डीके दुबे,जय शुक्ला,नंद साहू,पंकज राय,शिव सिंह ,श्रवण कुमार झा,प्रकाश सिंह,शैलेश पांडे,राजकुमार शुक्ला, अनुराग गुप्ता,आशीष शुक्ला,सौरभ पाण्डेय,प्रणव श्रीवास्तव, सुजीत यादव, आलोक दुबे एवं आमजन उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन