Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सूटकेस खुलते ही पुलिस के उड़े होश….फिर जो हुआ…

16 मई की जगह अब इतने तारीख से शुरू होगी परीक्षा…

135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

फाइलेरिया व मलेरिया नियंत्रण में राज्य मॉडल की देशभर में सराहना

सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद हत्या के आरोपी : कैदी की इलाज के दौरान मौत

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 17, 2026

दुर्ग । दुर्ग जिले की केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान विनय प्रताप सिंह (35) के रूप में हुई है, जो मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या (धारा 302) के मामले में मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। मामले की सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था।

जेल प्रशासन के अनुसार, विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी तबीयत अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिस कारण जेल अस्पताल में उसका नियमित उपचार किया जा रहा था। डॉक्टरों की निगरानी में उसे दवाइयां दी जा रही थीं और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता था। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कैदी के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।

केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष संभाकर के अनुसार, बीते दिन सुबह अचानक कैदी की हालत गंभीर हो गई। लो शुगर बढ़ने के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी, जिसके बाद तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से उसे रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें