Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सूटकेस खुलते ही पुलिस के उड़े होश….फिर जो हुआ…

16 मई की जगह अब इतने तारीख से शुरू होगी परीक्षा…

135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

फाइलेरिया व मलेरिया नियंत्रण में राज्य मॉडल की देशभर में सराहना

सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई में DSP के बेटे ने लगाई फांसी : विधानसभा में लगी थी पिता की ड्यूटी

Jagbhan Yadav

Fri, May 1, 2026

भिलाई। : छत्तीगढ़ के भिलाई में सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां गुरुवार रात DSP के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनके DSP के बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया तब घटना के समय घर पर कोई नहीं था, और उनके पिता की विधानसभा में ड्यूटी लगी थी। माँ और बहन जबलपुर सदी में गए हुए थे। युवक बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आयुष झारिया (20) है, जो कि रुंगटा कॉलेज के बीबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता संतोष झारिया DSP हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। वह अपने परिवार के साथ बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते हैं। गुरुवार रात संतोष झारिया ड्यूटी से वापस घर पहुंचे। उन्होंने हमेशा की तरह बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटा फंदे से लटका हुआ था।

परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस

इसके बाद पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस बोली- जांच के बाद कारण होगा साफ

इस मामले में स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि आयुष बीबीए का पढ़ाई कर रहा था। पहली नजर में ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे इस कदम की वजह समझ में आ सके। हालांकि, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें