Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

कांग्रेसियों ने दर्ज कराई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जल्द बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, अवैध वसूली की शिकायत की

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 1, 2025

कांग्रेस पार्टी इन दिनों कुमारी टोल प्लाजा में महीनों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में अभियान चलाए हुए है । इसको लेकर पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला ।

RAIPUR NEWS. कांग्रेस पार्टी इन दिनों कुमारी टोल प्लाजा में महीनों से हो रही अवैध वसूली के विरोध में अभियान चलाए हुए है । इसको लेकर पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला । उन्होंने छत्तीसगढ़ में नियम और निर्देश अनदेखी करते हुए छत्तीसगढ़ में टोल प्लाजा का संचालन किया जाने की जानकारी दी । साथ ही कुम्हारी टोल प्लाजा में महीनों से हो रही अवैध वसूली की भी शिकायत की ।

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंपा । पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि जल्दी कुमारी टोल प्लाजा बंद कर दिया जाएगा, साथ ही उन्होंने 60 किलोमीटर के अंदर स्थित दो टोल प्लाजा में से एक को भी बंद करने की बात कही ।

कांग्रेसियों ने धमकी दी है कि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा और 60 किलोमीटर के अंदर संचालित 2 टोल प्लाजा में से एक को बंद नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली स्थित जंतर मंतर में धरना देंगे और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के संसदीय क्षेत्र नागपुर में उनके निवास के सामने प्रदर्शन करेंगे।

एनएचएआई की बैठक में कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने प्रस्ताव मंजूर

हालाकि इसके पहले ही यह कहा जा रहा था कि कुम्हारी टोल प्लाजा जून महीने से बंद हो जाएगा। राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण की बैठक में कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रस्ताव का अनुमोदन कर एनएचएआई के चेयरमेन को भेज दिया है गया। ऐसा माना जा रहा है कि कुम्हारी टोल प्लाजा कभी भी बंद किया जा सकता है। राजनांदगांव से कुम्हारी के बीच 65 किलोमीटर के बीच चार टोल प्लाजा थे। जिसमें हाईकोर्ट के आदेश पर नेहरुनगर कोसानाला टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया था। इसके बाद कुम्हारी टोल को बंद करने की मांग की जा रही थी। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इसे बंद करने के लिए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था।

कुम्हारी टोल प्लाजा से वसूली

वर्ष 2008 से 2014 तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग निर्माण छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा कुम्हारी टोल का संचालन किया गया। इस बीच प्रतिदिन औसतन 5 लाख की वसूली की गई। 2014 से 2025 तक प्रतिदिन औसतन 10 लाख की वसूली की जा रही है। इस टोल प्लाजा से रोज करीब 25 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, जो टोल टैक्स देते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें