Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

कांग्रेसियों ने दर्ज कराई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नशीली टैबलेट के साथ महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार: 319 नग नशीली टैबलेट, नगदी, मोबाइल और स्कूटी जप्त

Jagbhan Yadav

Sat, May 31, 2025

भिलाई। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध दुर्ग पुलिस व्दारा चलाये जा रहे अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत एक संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप नशीली कैप्सूल एवं टेबलेट को नव जवानों के खून में जहर भरने के लिए बिक्री करने वालो के सूचना मिलने पर लूक एण्ड साईन फैमिली सेलून के पास कातुलबोर्ड भिलाई के पास मुखबिर व्दारा बताए हुलियानुसार व्यक्तियों की पहचान कर घेरा बंदी किया गया।

आरोपीयान (1) संतोष चंद्राकर पिता भुरवा चंद्राकर उम्र 43 साल सा. सिन्धी धर्मशाला के पीछे वार्ड नं. 24 सिन्धी कालोनी दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) (2) सोमनाथ पाण्डेय पिता स्व. अयोध्या पाण्डेय उम्र 24 साल सा. रजत होम के सामने वार्ड नं. 59 हरि नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) (3) लिंगराज उर्फ सोनू यादव पिता हेमराज यादव उम्र 23 साल सा. रजत होम के सामने वार्ड नं. 59 हरि नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) (4) मनीषा मखीजा पति अमित मखीजा उम्र 38 साल सा. शनि मंदिर के सामने वार्ड नं. 10 शंकर नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को पूछताछ किए जाने पर आरोपिया मनीषा माखीजा के एकाउंट में रकम ट्रांसफर करना बताए।

आरोपियों को पकड़कर तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के कब्जे से 01. एक एक्टीवा ग्रे कलर क्रमांक सीजी 07 बी.आर. 6209 किमती 40,000/- रूपये 02. स्पा-ट्रेनकन प्लस नशीली प्रतिबंधित कैप्सूल कुल 35 स्ट्रीप में 274 नग कैप्सूल रेपर किमती 4,600/- रूपये 03. 03 स्ट्रीप नषीली अल्प्राजोलम टेबलेट कुल 45 नग किमती 450/- रूपये 04. बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 700/- रूपये 05. 03 नग विभिन्न कम्पनी के मोबाईल किमती 30,000/- रूपये को जप्त कर किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध 22(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया जा रहा है जन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, एसीसीयू सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक 1464, 887, 1133, 629, 521 का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें