Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई

निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

जमीन-घर की रजिस्ट्री होगी सस्ती

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: सेवा सहकारी समिति से 1 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला सहायक प्रबंधक और अन्य कर्मचारी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Mon, May 19, 2025

भिलाई। सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमनी के कृषकों के खाता में हेराफेरी कर प्रबंधक नीति दीवान, सहायक प्रबंधक गजानंद शिर्के, अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा के द्वारा राशि 103,11,263/-रूपये (अक्षरी एक करोड तीन लाख ग्यारह हजार दो सौ तिरसठ रूपये) का गबन किए जाने के संबंध में प्रार्थी सुरेन्द्र सिंह भुवाल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पुरानी भिलाई के शाखा प्रबंधक की लिखित आवेदन पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 570/24, धारा 420, 406, 408, 409, 34 भारतीय दण्ड संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना में पाया गया कि आरोपियों द्वारा कृषकों के रकम उनके खाता में जमा न कर स्वयं द्वारा उपयोग किया जाता था इस हेतु कृषकों द्वारा लाई गई पासबुक में रकम की एंट्री करके वापस कर देते थे किंतु बैंक के लेजर में इसकी एंट्री नहीं करते थे, और न ही खाते में रकम जमा किया जाता था।

इसी प्रकार कुछ कृषकों के फिक्स डिपॉजिट तोड़कर आरोपियों द्वारा रकम अपने पास रखा गया। कृषकों के खाता में हेराफेरी कर राशि गबन करने में संलिप्त आरोपी गजानन शिर्के एवं गोपाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किये है। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में न निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी थाना पुरानी भिलाई, उप निरीक्षक सुभाष लाल, सहायक उप निरीक्षक हिरामन रामटेके, आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक अरविंद मेढे, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक ईश्वर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी- (01) गजानंद शिर्के, (02) गोपाल वर्मा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें