: स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से अपने अकाउंट में 8 लाख रुपये अधिक की रकम लेकर भागने वाला आरोपी लेखपाल गिरफ्तार
Jagbhan Yadav
Sat, May 31, 2025
स्कूल फीस के नाम पर 27 अभिभावकों से अपने अकाउंट में 802600 रुपये लेकर भाग जाने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार…धारा 408,420 भा. द.वि.66(घ) आई. टी.एक्ट
बिलासपुर। चेतना अभियान के तहत सभी अपराध पर नियंत्रण कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है।
प्रार्थी प्राचार्य सेंट जेवियर हाइ स्कूल रानीसागर कोटा थाना उपस्थित आकर लिखित में शिकायत प्रस्तुत किया कि पूर्व में स्कूल में पदस्थ लेखापाल जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले 27 विद्यार्थी के अभिभावकों से स्कूल फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे लेकर स्कूल में जमा नहीं करके फरार हो गया है।
जिस पर निर्देशानुसार अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।
नाम आरोपी: 01. जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग़.)

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन