Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती की तैयारी, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दिए बड़े बयान

ऑपरेशन तलाश में गरियाबंद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरा स्थान; एक महीने में 68 गुमशुदा अपनों से मिले, परिवारो

जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रकम दोगुना करने के नाम पर 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी ग : रकम दोगुना करने के नाम पर 77 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

भिलाई। दिनांक 19.11.2025 को प्रार्थी प्रिंस चन्द्राकर उम्र 38 साल निवासी गौरी नगर धमतरी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.10.25 से 04.11.25 को ऐरिना कौप्टिल कार्यालय स्मृति नगर सुपेला के संचालक योगेश साहू एवं मेनेजर मेघा साहू कलेक्शन ऐजेन्ट एवं एकाउन्टेट गौरव साना, जंयत कुमार डाटा इन्ट्री अरुण सरकार वर्किंग स्टाफ कम्पनी में अच्छे लाभांश एवं रकम दुगना होने की बात बताकर रकम निवेश कराकर प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफा दिये जाने का विश्वास दिलाकर निवेश की गई रकम को दुगुना कर वापस करने का झांसा देकर तथा यतीन्द्र चन्द्राकर से कुल रकम 77 लाख रूपये अवैध प्रलोभन देकर छलपूर्वक एवं षड्यंत्रपूर्वक बेईमानी कर धोखाधड़ी किया गया है। करने की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान सुपेला पुलिस द्वारा ऐरिना कौप्टिल कार्यालय से जयंत कुमार, अरुण सरकार को पकड़कर पूछताछ करने पर करना जुर्म स्वीकार किया। ऐरिना कौप्टिल कार्यालय से 19 नग सील गोहर पेड एवं 01 नग आफिस में लगे सीसीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर एवं 08 नग कम्पनी का फोटो फेम 02 नग आफिस का बेनर पोस्टर एवं 04 नग सीपीयू 05 नग मोनिटर 03 नग माउस 03 नग कीबोर्ड 03 नग प्रिटर 01 नग नोट गिनने की मशीन एवं 01-01 मोबाईल जप्त किया।

प्रकरण में आरोपीगण योगेश साहू, मेघा साहू गौरव साना, जंयत कुमार, अरूण सरकार के द्वारा योजन बनाकर संगठित होकर लोगो रकम लगाने पर दोगुना वापस करने का भरोसा देकर षड्यंत्रपूर्वक बेईमानी कर धोखाधड़ी करना पाये जाने से धारा 111 (4) जोडी गई। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 20.11.2025 को विधिवत गिरफ्‌तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता-तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि दीपक चौहान, उनि धनेश्वर साहू, सउनि संतोष मिश्रा, प्र.आर अमर सिंह, योगेश चन्द्राकर, रामनारायण यदु, आर. सूर्यप्रताप सिंह, प्रीतम सिंह, दुर्गेश सिंह, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी व प्रदीप सिंह की सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी: (01) अरुण कुमार सरकार उम्र 64 साल

(02) जयंत कुमार उम्र 32 साल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें