: IAS अभिजीत सिंह होंगे दुर्ग जिला नए कलेक्टर, 05 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश हुआ जारी
Wed, Mar 5, 2025
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को तबादला आदेश जारी कर 05 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। राज्य सरकार ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।
ज्ञात हो कि दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ती की गई है।
अभिजीत सिंह (IAS 2012) –
विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने।
अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) –
रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।
रेना जमील (IAS 2019) –
उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
विश्वदीप (IAS 2019) –
रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त बने और स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला।
कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) –
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत सीईओ बनाए गए।
: नारधा पंचायत में हुए भ्रष्टाचार मामले पर सीईओ ने लिया संज्ञान ।
Wed, Mar 5, 2025
नारधा पंचायत में हुए भ्रष्टाचार मामले पर सीईओ ने लिया संज्ञान ।
धमधा । धमधा जनपद पंचायत अंतर्गत नारधा ग्राम पंचायत में हुए भारी आर्थिक गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जनपद कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी। जिस पर जनपद सीईओ किरण कुमार कौशिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
आवेदक ने बताया कि फर्जी बिल, फर्जी मास्टर रोल, फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपए का सरकारी पैसों का गबन किया गया है ।इसके सारे सबूत भी उनके पास है आवेदक ने बताया की युक्ति महिपाल यहां पर सचिव के रूप में पदस्थ है इन्हीं के कार्यकाल में ये सब हुआ है । यदि अच्छे से जांच की जाएगी तो और भी बड़ी गड़बड़ी का खुलासा होगा।