Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: IAS अभिजीत सिंह होंगे दुर्ग जिला नए कलेक्टर, 05 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश हुआ जारी

Jagbhan Yadav

Wed, Mar 5, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को तबादला आदेश जारी कर 05 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। राज्य सरकार ने विशेष सचिव अभिजीत सिंह को दुर्ग का नया कलेक्टर नियुक्त किया है, वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा को धमतरी कलेक्टर बनाया गया है।

ज्ञात हो कि दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ती की गई है।

अभिजीत सिंह (IAS 2012) – विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, दुर्ग बने।
अबिनाश मिश्रा (IAS 2018) – रायपुर नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, धमतरी नियुक्त।
रेना जमील (IAS 2019) – उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव, लोक सेवा आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

विश्वदीप (IAS 2019) – रायपुर जिला पंचायत सीईओ से स्थानांतरित होकर रायपुर नगर निगम आयुक्त बने और स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला।
कुमार विश्वरंजन (IAS 2020) – चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, चिप्स से स्थानांतरित होकर रायपुर जिला पंचायत सीईओ बनाए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें