: छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा 1 अप्रैल से नये सत्र का शुभारंभ
Mon, Mar 31, 2025
कुम्हारी : न्यू छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी का वार्षिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा एलकेजी से कक्षा चौथी के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। Ho प्राचार्य श्रीमती रुक्मणी पांचे ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम बच्चों के वर्ष भर के क्रियाकलापों एवं पठन-पाठन का सामूहिक परिणाम है। वर्ष भर में बच्चों ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जो कुछ सीखा है उसका एक रूप है उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट। उन्होंने सभी उत्तीर्ण तथा कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने माता -पिता, गुरुजनों का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया |इनमें कक्षा नर्सरी में फनीस देवांगन प्रथम, आरोही गजभुए द्वितीय, रूही साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया |कक्षा केजी 1 मे रिसभ बंजारे प्रथम, गौरव देशलहरे द्वितीय, वेदांशी यादव तृतीय, कक्षा केजी 2 लावन्या चकृधारी प्रथम, महेन्दृ विश्वकरमा अंशिका कुशवाहा द्वितीय, याशिका चकृधारी तृतीय। कक्षा पहली में कुमकुम राजपूत प्रथम, द्वितीय, प्रियंका यादव तृतीय छबील यादव कक्षा 2 में कपील साहु प्रथम, रेशमी यादव , श्रेया वर्मा द्वितीय हर्ष कोसले तृतीय। कक्षा 3 में योगेश वर्मा प्रथम, वंश मिश्रा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों में काफी उत्साह रहा |पिछली कक्षा से उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में जाने का उमंग और हर्ष था। इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावक भी मौजूद थे।
अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्रिया कलापों से वे संतुष्ट हैं। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक प्रगति को लेकर अपने सुझाव भी प्रबंधन को दिए । प्राचार्य रुक्मणी पांचे ने अभिभावकों के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में नये सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल से किया जा रहा है। नये सत्र में सभी प्रकार की सुविधा बच्चों को प्रदान की जाएगी। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल, कंप्यूटर क्लास, आंतरिक एवं बाह्य खेल,सी. सी. टीवी कैमरा , हवादार कमरे, बेहतर पठन-पाठन,पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप की भी सुविधा उपलब्ध है।
: खाना ऑर्डर कर डिलीवरी ब्वॉय से लूट, तीन किशोर गिरफ्तार
Mon, Mar 31, 2025
छग भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कों ने स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले स्विगी में खाने ऑर्डर दिया, उसके बाद सुनसान जगह बुलाकर डिलीवरी ब्वॉय के 1900 रुपए लूटकर भाग गए। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि दुर्गा नगर जुनवानी निवासी रोशन कुमार स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसने जामुल थाने में उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 28 मार्च 2025 की रात 1.17 बजे घासीदास नगर जामुल निवासी एक युवक ने खाने का ऑर्डर किया था।
रोशन ऑर्डर लेकर घासीदास नगर पहुंचा था। उसी समय 5 लड़के आए और हमने ऑर्डर किया है कहते हुए उसकी बाइक की चाबी निकालने लगे। जब रोशन ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 1900 रुपए और आधार कार्ड लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान स्विगी में ऑर्डर करने वाले लड़के को पकड़ा और उससे पूछताछ की। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना और हुलिया के आधार पर संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के पास से लूट की रकम, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
: ग्राम कपसदा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ सम्पन्न।
Mon, Mar 31, 2025
ग्राम कपसदा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा यज्ञ सम्पन्न।
कुम्हारी । समीपस्थ ग्राम कपसदा में बाबा श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में विगत 22 मार्च 2025 से 29/03/2025 तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवचनकर्ता पं. चंद्रनील द्विवेदी जी भगवताचार्य (हस्तरेखा एवं ज्योतिष सलाहकार) नंदिनी अहिवारा वाले का आयोजन समस्त ग्रामवासियों, बाबा श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति, श्रीमद् भागवत प्रचार समिति सदस्य शिष्यों और नजदीकी ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतिदिन संगीतमय भागवत कथा का रसपान भक्तजनों द्वारा किया गया।कथा विराम समापन के पावन अवसर पर हवन पूर्णाहुति के पश्चात समस्त भक्तजनों के लिए भोग प्रसाद भोजन भंडारा का शानदार आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक ग्रामवासी और आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणजन राहगीर प्रसाद ग्रहण हेतु पहुंचे थे।