Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है - डेका

बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनेंगे : मुख्यमंत्री साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा 1 अप्रैल से नये सत्र का शुभारंभ

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 31, 2025

कुम्हारी : न्यू छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल कुम्हारी का वार्षिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई। कक्षा एलकेजी से कक्षा चौथी के परीक्षा  परिणाम की घोषणा की गई। Ho प्राचार्य श्रीमती रुक्मणी पांचे ने परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा परिणाम बच्चों के वर्ष भर के क्रियाकलापों एवं पठन-पाठन का सामूहिक परिणाम है। वर्ष भर में बच्चों ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जो कुछ सीखा है उसका एक रूप है उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट। उन्होंने सभी उत्तीर्ण तथा कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने माता -पिता, गुरुजनों का नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया |इनमें कक्षा नर्सरी में फनीस देवांगन प्रथम, आरोही गजभुए द्वितीय, रूही साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया |कक्षा केजी 1 मे रिसभ बंजारे प्रथम, गौरव देशलहरे द्वितीय, वेदांशी यादव तृतीय, कक्षा केजी 2 लावन्या चकृधारी प्रथम, महेन्दृ विश्वकरमा अंशिका कुशवाहा द्वितीय, याशिका चकृधारी तृतीय। कक्षा पहली में कुमकुम राजपूत प्रथम, द्वितीय, प्रियंका यादव तृतीय छबील यादव कक्षा 2 में कपील साहु प्रथम, रेशमी यादव , श्रेया वर्मा द्वितीय हर्ष कोसले तृतीय। कक्षा 3 में योगेश वर्मा प्रथम, वंश मिश्रा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम पाकर बच्चों में काफी उत्साह रहा |पिछली कक्षा से उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा में जाने का उमंग और हर्ष था। इस अवसर पर विद्यालय में अभिभावक भी मौजूद थे।

अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्रिया कलापों से वे संतुष्ट हैं। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक प्रगति को लेकर अपने सुझाव भी प्रबंधन को दिए । प्राचार्य रुक्मणी पांचे ने अभिभावकों के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में नये सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल से किया जा रहा है। नये सत्र में सभी प्रकार की सुविधा बच्चों को प्रदान की जाएगी। विद्यालय में स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ पेयजल, कंप्यूटर क्लास, आंतरिक एवं बाह्य खेल,सी. सी. टीवी कैमरा , हवादार कमरे, बेहतर पठन-पाठन,पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप की भी सुविधा उपलब्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें