शहीद आरक्षक की पत्नी को मिले 1 करोड़, : अवैध रेत तस्करी रोकने के दौरान गंवाई थी जान
Wed, Apr 8, 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज
। जिले में पदस्थ दिवंगत आरक्षक शिवबचन सिंह की पत्नी वर्षा रानी सिंह को छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुलिस सैलरी पैकेज’ योजना के तहत 1 करोड़ रुपए का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की मौजूदगी में उनके परिजनों को सौंपी गई।
आरक्षक क्रमांक 809 शिवबचन सिंह थाना सनावल में कार्यरत थे। 12 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे अवैध रेत तस्करी रोकने के दौरान झारखंड से आए तस्करों ने उन्हें ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत शासकीय अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद वर्मा को भावभीनी विदाई, : 9,800 से अधिक मामलों का किया निराकरण
Wed, Apr 8, 2026
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कोर्ट रूम में उनके अंतिम कार्यदिवस के दौरान न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जस्टिस वर्मा की निष्पक्षता, विधिक ज्ञान और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि उनका न्यायिक जीवन निष्ठा, अनुशासन और न्याय के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने बताया कि जस्टिस वर्मा ने अपने कार्यकाल में 9,800 से अधिक मामलों का निराकरण किया, जिनमें 238 एएफआर निर्णय भी शामिल हैं।