: उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 का आयोजन सारंगढ़ में ।। सुनील कुमार यादव सुगंध सिंह और शशि शर्मा सम्मानित ।
Sun, Sep 15, 2024
रायपुर ; शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 का कार्यक्रम 13 सितंबर 2024 को साहू धर्मशाला, सारंगढ़ में आयोजित किया गया। इस समारोह में सारंगढ़ की विधायक श्रीमति उत्तरी गनपत जांगड़े प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत ढंग से की गई, जिसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मां सरस्वती के तैल चित्रों की पूजा अर्चना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही आयोजन का आधिकारिक आरंभ हुआ। पूजा के बाद आयोजन परिवार ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करना था। कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को मंच पर बुलाया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान और समर्पण की मान्यता के रूप में था। सम्मानित शिक्षकों में उन लोगों को शामिल किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता की मिसाल कायम की है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। इस आयोजन में शामिल लोगों ने शिक्षकों की मेहनत और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिक्षकों का सम्मान और उनके योगदान को मान्यता देना ।सरगुजा के शिक्षक सुनील कुमार यादव संकुल समन्वयक और शिक्षक के रूप में अपने संकुल के स्कूल में साफ सफाई बेहतर पढ़ाई का माहौल और कला शिक्षण के द्वारा बच्चो को आगे बढ़ाने लोक परम्परा को संरक्षित करने के लिए सम्मानित किया गया ,सुगंध सिंह को नियमित पालक संपर्क और स्कूल के उपस्थिति को सत प्रतिशत बढ़ाने के लिए और शशि शर्मा को बच्चो के कला जैसे चित्रकला , नृत्यकला संगीत कला के माध्यम से बच्चो को जोड़े रखने और पढ़ाई रोचक बनाने के लिए सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े,डीएमसी सारंगढ़ ,शिक्सा के प्रदेश अध्यक्ष पटेल,सुनीता यादव जी , श्री आदित्य जी , बोधी राम साहू जी कार्यक्रम संयोजक श्री महेत्तर लाल देवांगन और विभिन्न जिलों के 200 से ऊपर शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।
: उद्यमिता से उज्जवल भविष्य की और भारत : कश्मीरी लाल
Sun, Sep 15, 2024
उद्यमिता
से
उज्जवल
भविष्य
की
और
भारत
:
कश्मीरी
लाल
जम्मू ।
जैविक उद्यमिता आधारित स्वरोज़गार के मॉडल से भारत के युवाओं को एक नयी दिशा प्राप्त हो सकती है ऐसा अखिल भारतीय संगठक श्री कश्मीरी लाल जी ने आज जम्मू कश्मीर स्वदेशी जागरण मंच प्रांत के दो दिवसीय विचार वर्ग के शुभारंभ करते हुए कहा। उन्होंने तमिलनाडु के शिवकाशी के उद्यमी श्नमुगम का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया । उधमपुर स्थित कलहाडी फैक्ट्री के शुभम् शर्मा को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ऐसे ही आचार बननाने से जुड़ी युवा महिला उद्यमी प्रतीक्षा ने कार्यक्रम को संबोधित किया और बताया कि उन्होंने कितनी ही बहनो को इस प्रकल्प में सम्मिलित किया हुआ है और रोज़गार प्रदान कर रही है ।
डायरेक्टर हैंडिक्राफ़्ट्स जम्मू श्री सूरज रक्कवाल ने उद्यमियों के लिए जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । मंच ने आह्वान किया कि वे इस मानसिकता को बदलें कि नौकरी ही रोजगार है। देश में कुल 8 से 9% ही सरकारी नौकरी है। युवा इस चुनौती का समाधान स्वयं का उद्यम-रोजगार, स्टार्टअप्स के माध्यम से कर सकते हैं।
मंच के उत्तर क्षेत्रीय अधिकारी प्रो० आशुतोष, मंच के पंजाब प्रांत संगठक विनय जी, प्रांत संयोजक श्री विपिन जी, सह संयोजक डा० मुनीश जी , महानगर संगठक सुनील जी, प्रांत अधिकारी अजय चंदेल, विजय जौहर, यशदेव , महानगर संयोजक रवि जी सह संयोजक नरेश जी आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे । प्रांत महिला प्रमुख, अनीता जी और सह प्रमुख दीपाली जी भी दो दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित हुई।
: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी
Sun, Sep 15, 2024
रायपुर
। प्रदेश में मौसम फिर से बदलने के आसार हैं, और राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसमें राजधानी रायपुर भी शामिल है। भारतीय मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना भी है, विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में। 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
ये है मौजूदा सिस्टम
वर्तमान में एक गहरा अवदाब गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर स्थित है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए जल्द ही गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक पहुंच सकता है। इसके बाद, यह झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर अगले 48 घंटों में बढऩे की संभावना है।
मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, दिल्ली, शाहजहांपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरपुर, और गंगेटिक पश्चिम बंगाल के गहरे अवदाब के केंद्र तक फैली हुई है, और इसके बाद उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
मौसम विभाग की अगले 24 घंटे की भविष्यवाणी
बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बलरामपुर जिले के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।
इन इलाकों में 48 घंटे का पूर्वानुमान
सूरजपुर, जशपुर और कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सरगुजा, कोरिया, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।