Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दाे एमबीबीएस विद्यार्थियों की हुई माैत

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

जगदलपुर,। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पढऩे वाले दाे एमबीबीएस विद्यार्थियों को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाईक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार एमबीबीएस वर्ष 2021 के छात्र अंकित दानी सेक्टर 7 भिलाई नगर जिला दुर्ग एवं आली श्रीवास्तव रायपुर दाेनाे एक बाईक में सवार हाेकर शनिवार की दोपहर को जगदलपुर से डिमरापाल की ओर आ रहे थे, इसी दाैरान हाइवे इन ढाबा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छात्र अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आली दूर जा गिरी, वहीं ट्रक चालक ने बाइक को अपने साथ घसीटते हुए 100 मीटर आगे ले जाकर रोक दिया। आस-पास के लोगों ने दोनों को मेकाॅज पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मेकाॅज अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू भी मौके पर पहुंचे, यहां काफी देर तक चले उपचार के बाद छात्रा ने भी दम ताेड़ दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें