दुर्ग में पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप : जेल में बंद बेटे से मिलवाने के लिए महिला से की S/x डिमांड
Jagbhan Yadav
Mon, Nov 24, 2025
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जेल में बंद अपने बेटे से मिलने गई एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी पर उससे यौन संबंध बनाने की मांग करने का संगीन आरोप लगाया है।
पूरा मामला
पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह अपने बेटे से मिलने के लिए जेल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी अरविंद मेढ़े से मिली, तो अधिकारी ने बेटे से मुलाकात कराने के एवज में उससे संबंध बनाने (S/x) की डिमांड रखी।
पीरियड्स के दौरान प्राइवेट पार्ट चेक करने का भी आरोप
महिला ने बताया कि जब उसने अधिकारी की मांग मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी पुलिस अधिकारी अरविंद मेढ़े ने कथित तौर पर महिला के प्राइवेट पार्ट को हाथ लगाकर चेक किया और यह कहते हुए उसे टाल दिया कि वह "दो दिन बाद आए"। महिला ने आरोप लगाया कि उस दौरान वह पीरियड्स में थी।
तत्काल निलंबन की कार्रवाई
इस घटना के बाद, महिला ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल के सामने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।SSP विजय अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी पुलिस अधिकारी अरविंद मेढ़े को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि इस पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन