Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

, वन मंत्री कश्यप और सांसद पाण्डेय ने किया भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ

सुशासन तिहार में बच्चों संग मुख्यमंत्री साय ने खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास

मुख्यमंत्री साय पहुंचे लखपति दीदी सुमिला की किराना दुकान, लौंग-इलायची से हुआ आत्मीय स्वागत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Breaking : सुकमा में सुरक्षाबलों को कामयाबी; मुठभेड़ में एक महिला समेत 3 माओवादी ढेर

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 18, 2025

 सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र सुकमा जिले में गुरूवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी पाकर सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम सर्चिंग अभियान में निकली थी।

दरअसल, सुबह गोलापल्ली क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर DRG के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान माओवादियों से आमना-सामना होने पर मुठभेड़ शुरू हुई।

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें