Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, ई-श्रम साथी एप लॉन्च

नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

दु:ख की घड़ी में संवेदना और संबल का सशक्त उदाहरण

निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : 14 पटवारियों और एक राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी,जाने पूरा मामला..!!

Jagbhan Yadav

Sun, Mar 8, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला कार्यालय में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती के संकेत भी दिए।

बैठक के दौरान जिले में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन और 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा हो चुका है। जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वेक्षण का कार्य अभी प्रगति पर है।

कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन करने, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्यों की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और प्रगति नहीं होने पर आगे कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें