रायगढ़ में अवैध साइलेंसरों पर कड़ी कार्रवाई : पुलिस ने 200 साइलेंसर किए नष्ट
Jagbhan Yadav
Fri, Nov 21, 2025
रायगढ़ पुलिस ने जिले में बढ़ते शोर प्रदूषण और नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मॉडिफाइड और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग कर ऐसे सभी साइलेंसरों को जब्त किया गया और चालकों पर जुर्माना लगाया गया।
शुक्रवार को पुलिस ने जब्त किए गए लगभग 200 मॉडिफाइड साइलेंसरों को सामुदायिक भवन के पास सड़क पर रखकर रोड-रोलर से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना और अनावश्यक शोर को कम करना है
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस सख्त कार्रवाई का मकसद सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, शोर प्रदूषण कम करना और नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाना है। साथ ही बताया गया कि इस साल अब तक 35,000 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया है, जिससे लगभग 3.45 करोड़ रुपये का समन शुल्क जमा हुआ है।
Tags :
Raigarh, Police Action, Modified Silencer, Road Safety, Traffic Rules, Chhattisgarh, Silencer Drive
विज्ञापन
विज्ञापन