Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

को अन्यत्र स्थापित करने की मांग

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत; अगले 2 दिन तेज तूफान का अलर्ट

कर्मचारी चयन मंडल की अध्यक्ष बनी रेणु जी. पिल्ले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

लोगों को ठंड से मिलेगी राहत: : लोगों को ठंड से मिलेगी राहत: अगले तीन दिन तापमान में होगी बढ़ोतरी, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 22, 2025

लोगों को ठंड से मिलेगी राहत: अगले तीन दिन तापमान में होगी बढ़ोतरी, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड में कमी देखने को मिल रही है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड भी कम हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

अगले तीन दिन में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ा हुआ है, जिसके कारण ठंड में कमी देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की आशंका जताई है। वहीं कई जिले ऐसे भी है, जहां शीत लहर चल रही है। शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों की अगर बात करें तो दुर्ग में रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री दुर्ग और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। बता दें कि तीन दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

तापमान में बढ़ोतरी के साथ ठंड में आई कमी

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिले पिछले दिनों कड़कड़ाती ठंड की चपेट में था। वहीं अब तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड में कमी देखने को मिली है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी ठंड में कमी देखने को मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें