Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत

कांग्रेसियों ने दर्ज कराई भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत

नया भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने वाला नहीं है – मुख्यमंत्री साय

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 14 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में मानसून ने किया प्रवेश, अलर्ट जारी….

(राजेश यादव ) : छत्तीसगढ़ में इंतजार हुआ खत्म दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने बुधवार दस्तक दे दी है। राज्य के दंतेवाड़ा जिले से मानसून ने प्रवेश किया है और अब अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है। बारिश की फुहारों के साथ राहत और सावधानी, दोनों की शुरुआत हो चुकी है।

दिनांक 28 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रवेश कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, अगरतला और गोलपारा तक पहुँच गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मानसून छत्तीसगढ़ के और हिस्सों के साथ उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भागों में भी फैल सकता है।

प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून के साथ ही अब मौसम में तेज बदलाव की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ क्षेत्रों में अंधड़, बिजली गिरने और भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में सक्रिय मौसम प्रणाली और ज्यादा असर दिखा सकती है। यह चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है और दक्षिण की ओर झुका हुआ है। साथ ही, एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे उत्तरी भारत में भी मौसमी बदलाव की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग अधिकारी के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार हैं।

बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। प्रदेश में बारिश का केंद्र फिलहाल दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा, तेज अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी गई है। तो छत्तीसगढ़ में अब मानसून की रफ्तार तेज होगी। किसानों को राहत और शहरों को सावधानी दोनों साथ लेकर आया है ये मौसम। मानसून का स्वागत करें, लेकिन सतर्क रहें क्योंकि ये मौसम है, बदलते मिज़ाज वाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें