Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण

और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, ई-श्रम साथी एप लॉन्च

नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

दु:ख की घड़ी में संवेदना और संबल का सशक्त उदाहरण

निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, : मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी…..

Jagbhan Yadav

Fri, Mar 6, 2026

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह अचानक तहसील कार्यालय में भीषण आग लग गयी। जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी बताई जा रही है, जो देखते ही देखते तहसीलदार कार्यालय की ओर फैलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने सबसे पहले तहसील कार्यालय के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन के साथ-साथ आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे बलौदाबाजार की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक तहसील भवन में आग लगी। आग लगने से तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्से जले हैं।

वहीं मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और सभी दस्तावेजों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा ली है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें